Post Top Ad
Tuesday, February 21, 2023
दो दिन से लापता युवक की मौत, बाग में मिला शव।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अमावता में दो दिन से लापता युवक का शव गांव के बाहर बाग में आम के पेड़ के नीचे पड़ा मिला। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव अमावता में रहने वाले अशोक कुमार पुत्र शंभूलाल दोहरे अपने परिवार में 3 पुत्र व 1 पुत्री के साथ रहते थे। अशोक की पत्नी का निधन बीते वर्ष हो गया था।
अशोक अक्सर घर से बिना बताए चला जाता था। फिर दो से तीन-दिन बाद वापस आ जाता था। रविवार की सुबह अशोक कुमार बिना बताए घर से निकल गये। इसके बाद वह शाम तक वापस नहीं आये। अक्सर घर से निकलने के बाद दो-तीन दिन बाद में वापस आने के कारण परिजनों ने उनकी ज्यादा खोजबीन भी नहीं की। इसके बारे में पुलिस को भी सूचना नही दी। मंगलवार को गांव के राम किशोर की पत्नी द्रौपदी जानवरों के लिए चारा लेने गई थी। तभी उन्होंने बाग में एक पेड़ के नीचे युवक का शव पड़ा देखा तो गांव के लोगों को सूचना दी। देखते ही देखते गांव के लोगों की भीड़ इकट्ठे हो गए। शव की शिनाख्त गांव के ही अशोक कुमार के रूप में की। सूचना मिलते ही अशोक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
शव पड़े होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीओ अजीतमल भरत पासवान और कोतवाली प्रभारी शशि भूषण मिश्र मौके पर पहुंचे। परिजनों से बातचीत कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के परिवार के अमित कुमार आम के पेड़ से नीचे गिरने से मौत होने की कोतवाली में लिखित तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी शशि भूषण मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
Share This
About Ghatak reporter
ताजा खबर
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद