संघ प्रमुख के बचाव में आई भाजयुमो की ऋचा राजपूत। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, February 8, 2023

संघ प्रमुख के बचाव में आई भाजयुमो की ऋचा राजपूत।

संघ प्रमुख के बचाव में आई भाजयुमो की ऋचा राजपूत।

  • रामचरितमानस का पाठ और पूजा करे वह पंडित, जाति-वर्ण व्यवस्था कर्म पर आधारित।

संघ प्रमुख के बचाव में आई भाजयुमो की ऋचा राजपूत।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। औरैया में भाजयुमो की सोशल मीडिया हैंडलर ऋचा राजपूत ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के पंडित वाले बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि बयान को गलत तरह से पेश किया गया। जो व्यक्ति धर्म का ज्ञान रखता है और रामचरित मानस का पाठ करता है, वह पंडित है। जाति और वर्ण व्यवस्था तो कर्म के आधार पर है। जाति के ठेकेदारों के चक्कर में न पड़े, यह किसी के भले नहीं है। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने बयान दिया था कि जाति व्यवस्था पंडितों की बनाई हुई है। इस बयान के बाद काफी गहमागहमी रही और संघ ने बयान का सही मंतव्य भी समझाया। हाल ही में सपा और भाजपा के ट्वीट वार से चर्चा में आई भाजयुमो की सोशल मीडिया हैंडलर ऋचा राजपूत ने संघ प्रमुख के बयान को ग़लत तरह से प्रसारित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि धर्म मे भी जन्म नहीं बल्कि कर्म के हिसाब से जाति व्यवस्था का उल्लेख है।कहा कोई भी अगर धर्म का ज्ञान रखता है और रामचरित मानस का पाठ करता है तो वह पंडित ही है। इसलिए कर्म से ही जाति होनी चाहिए। ऋचा राजपूत ने कहा कि जो शासन करे और नीतियां बनाए वह पंडित और जो सीमा पर रक्षा करे वह क्षत्रिय। यही होना चाहिए, लेकिन कुछ लोग चुनाव आने पर गलत तरह से बयान को पेश कर रहे है। उन्होंने कहा कि भारत देश को विदेशी आक्रांता भी कुछ नहीं कर सके तो ये चार जाति के ठेकेदार कुछ नही कर पाएंगे। हम लोगों को इनसे दूर रहने की जरूरत है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...