शादी की रस्म के दौरान चढ़ावे में कम गहने देख दुल्हन ने दूल्हे को पीटा, परिजनों ने बरातियों को बनाया बंधक। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, February 27, 2023

शादी की रस्म के दौरान चढ़ावे में कम गहने देख दुल्हन ने दूल्हे को पीटा, परिजनों ने बरातियों को बनाया बंधक।

शादी की रस्म के दौरान चढ़ावे में कम गहने देख दुल्हन ने दूल्हे को पीटा, परिजनों ने बरातियों को बनाया बंधक।

  • पाच लाख देने पर छोड़ा, बिना दुल्हन लौटी बारात।

शादी की रस्म के दौरान चढ़ावे में कम गहने देख दुल्हन ने दूल्हे को पीटा, परिजनों ने बरातियों को बनाया बंधक।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जरूहलिया में शादी में चढ़ावे की रस्म के दौरान गहने कम देख दुल्हन भड़क गई। दुलहन इस कदर भड़की कि दूल्हे और उसकी बहन को पीट दिया। इसके बाद दुल्हन के परिजनों ने दूल्हे के साथ आए बारातियों को बंधक बना लिया। शादी समारोह में मौजूद ग्रामीणों ने बारात में आए सेवा निवृत आईएएस को भी बंधक बना लिया। कोतवाली पुलिस के पहुंचने के उपरांत घंटों पंचायत हुई और वर पक्ष ने दुल्हन पक्ष को पांच लाख रुपए लौटाए, तब रविवार को बिना दुल्हन के बारात लौटी। ग्राम जरहौलिया में शनिवार को नई बस्ती अबूनगर फतेहपुर निवासी सुंदर लाल अपने बेटे सौरभ की बारात लेकर आए थे। द्वारचार घुड़चड़ी से लेकर जयमाल तक की सभी रस्म धूमधाम से संपन्न हुई। बारात में आये अधिकांश बाराती खाना खाकर चले भी गए। फेरे की रस्म से पहले चढ़ावा की रस्म हो रही थी। जिसमें गहने कम देख वर पक्ष और वधू पक्ष में विवाद शुरू हो गया, इसी बीच दुल्हन भी आ गई। दुल्हन ने चढ़ावे में गहने कम देखे तो वह दूल्हे और उसकी बहन प्रियंका  को बुराभला कह  पीटने लगी। मारपीट देख साथ आए बाराती नाराज होकर हंगामा करने लगे। जानकारी के अनुसार देर रात्रि से लेकर सुबह तक आपसी समझौते की पंचायत चलती रही। इसके बाद दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया और दुल्हन के परिजनों ने बरातियों को बंधक बना लिया। बारात में आये सेवा निवृत आई ए एस नरेंद्र सिंह को भी वधू पक्ष के लोगों ने बंधक बना लिया। नरेंद्र सिंह ने सदर कोतवाली पुलिस को फोन किया, लेकिन काफी देर बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।इसके बावजूद भी देर रात्रि से सुबह तक  पंचायत हुई। शादी में घटित घटना के बाद वर पक्ष का कहना है कि लड़की वाले बीस लाख रुपए की मांग कर रहे थे। पांच लाख देने के बाद उन लोगों ने छोड़ा। देर दोपहर बाद बारात बिन दुल्हन के ही वापस लौट गई। वधू पक्ष का कहना है कि झूठ बोलकर शादी तय की गई थी। वर सौरभ ने बताया कि वह एम बी ए किये हुए है, कई मल्टीनेशनल कंपनी में काम कर चुका है। कोविड के समय मे जॉब चली गईं थी। लड़की वालों को बताया था, वर पक्ष का कहना है कि मैंने कोई झूठ नहीं बोला। सदर कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच वर तथा वधू पक्ष के लोगों को समझाया तालमेल बनाने कि कोशिश की, आगे तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वर तथा वधू पक्ष में विवाद के बाद शादी की रस्में आगे नहीं हुई हैं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...