रायसेन/बरेली, भाजपा में सामने उभर कर आई गुटबाजी, पूर्व विधायक का महिलाओं से करवाया घेराव; देखें VIDEO - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, February 25, 2023

रायसेन/बरेली, भाजपा में सामने उभर कर आई गुटबाजी, पूर्व विधायक का महिलाओं से करवाया घेराव; देखें VIDEO

भाजपा में सामने उभर कर आई गुटबाजी, पूर्व विधायक का महिलाओं से करवाया घेराव।

  • विकास यात्रा के दौरान महिलाओं ने पूर्व विधायक को घेरकर सुनाई खरी खोटी।

रायसेन/बरेली, भाजपा में सामने उभर कर आई गुटबाजी, पूर्व विधायक का महिलाओं से करवाया घेराव; देखें VIDEO

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। भाजपा के द्वारा निकाली जा रही विकास यात्रा का कहीं-कहीं विरोध किया जा रहा है। इसी क्रम में बरेली से लगभग 18 किलोमीटर दूरी पर ग्राम अहमदपुर जब विकास यात्रा पहुंची तो उसी ग्राम के कुछ भाजपा के वरिष्ठ क्रम के पदाधिकारियों ने कुछ महिलाओं को एकजुट कर पूर्व विधायक का घेराव करवा दिया। घेराव करने वाली महिलाओं ने पूर्व विधायक को विकास के नाम पर खरी खोटी सुनाई।


महिलाओं ने कहा कि ग्राम में ना तो सड़क हैं। मौके पर विद्युत मंडल के वरिष्ठ अधिकारी की भी उपस्थिति थी। उन्होंने भी महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं मानने को तैयार नहीं हुई। इस दौरान महिलाओं को समझाने की कोशिश भी की गई, लेकिन महिलाएं अपशब्द बोलने पर आमादा रही, आखिरकार पूर्व विधायक को वहां से जाना पड़ा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...