राह चलते 9 मजदूरों को तेज रफ्तार इनोवा ने कुचला, 5 की मौके पर मौत, 4 गंभीर रूप से घायल। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, March 7, 2023

राह चलते 9 मजदूरों को तेज रफ्तार इनोवा ने कुचला, 5 की मौके पर मौत, 4 गंभीर रूप से घायल।

राह चलते 9 मजदूरों को तेज रफ्तार इनोवा ने कुचला, 5 की मौके पर मौत, 4 गंभीर रूप से घायल।


राह चलते 9 मजदूरों को तेज रफ्तार इनोवा ने कुचला, 5 की मौके पर मौत, 4 गंभीर रूप से घायल।

हिमाचल प्रदेश। शिमला नेशनल हाइवे पर एक बेकाबू इनोवा ने राह चलते 9 लोगों को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि इनमें से 5 की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी 4 लोग घायल हो गए। इनमें से गंभीर 2 घायलों को PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया। अन्य दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद MMU अस्पताल में दाखिल किया गया। जानकारी के मुताबिक, हादसा मंगलवार सुबह लगभग 9.20 बजे धर्मपुर में सुक्खी जोहड़ी के पास हुआ। धर्मपुर के पास एक बिल्डिंग में काम कर रहे 9 मजदूर अपने कमरे से काम की ओर जा रहे थे। इनमें मिस्त्री और कुछ दीवारों पर पुट्‌टी का काम करने वाले थे।

राह चलते 9 मजदूरों को तेज रफ्तार इनोवा ने कुचला, 5 की मौके पर मौत, 4 गंभीर रूप से घायल।

इतने में एक इनोवा धर्मपुर पड़ाव के पास से मुड़कर तेज रफ्तार में कालका की तरफ आई। आगे सुक्खी जोहड़ी में PNB बैंक ATM के पास पैदल चल रहे मजदूरों को जोरदार टक्कर मार दी। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला और सभी लोग टक्कर से सड़क पर गिरकर बिखर गए। साथ ही इनोवा भी वहीं बीच सड़क पर में घुम गई, जिसके टायर तक फट गए। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस व एंबुलेंस को फोन किया और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए।

राह चलते 9 मजदूरों को तेज रफ्तार इनोवा ने कुचला, 5 की मौके पर मौत, 4 गंभीर रूप से घायल।

पुलिस के मुताबिक, इनोवा को गड़खल के समीपवर्ती खडोली गांव का 23 वर्षीय राजेश कुमार ड्राइव कर रहा था। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी तक पता चला है कि जिस समय घटना हुई वह परवाणू-कालका की तरफ जा रहा था। हादसे में मरने वालों की पहचान गुड्डू यादव, राजा वर्मा और निप्पू निषाद, निवासी वार्ड नंबर-7 पश्चिमी छपरा बिहार के रूप में हुई है। इसके अलावा एक व्यक्ति 36 वर्षीय मोती लाल यादव निवासी ठाडीमार कुशीनगर उत्तर प्रदेश और 29 वर्षीय सन्नी निवासी कुशीनगर उत्तर प्रदेश शामिल है।

राह चलते 9 मजदूरों को तेज रफ्तार इनोवा ने कुचला, 5 की मौके पर मौत, 4 गंभीर रूप से घायल।

धर्मपुर हादसे के दो घायलों आदित्य (26) पुत्र हरिंदर पटेल निवासी गांव कोकिलपट्टी, बैकुंठपुर कोठी, कुशीनगर यूपी और बाबूदीन पुत्र भागल मियां निवासी गोधगोला घाट, दुबरी, डाकघर फतेहपुर को PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। इनके अलावा अन्य दो घायल महेश (25), पुत्र रामभजन निवासी गाजीपुर, कुशीनगर यूपी और अर्जुन राय पुत्र सुभाष राय, निवासी कुशीनगर यूपी को धर्मपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद MMU अस्पताल शिफ्ट किया गया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...