रायसेन/बरेली, भाजपा के पूर्व विधायक प्रतिदिन सुन रहे लोगों की समस्याएं, संबंधित अधिकारी से बात कर करा रहे हाल। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, March 7, 2023

रायसेन/बरेली, भाजपा के पूर्व विधायक प्रतिदिन सुन रहे लोगों की समस्याएं, संबंधित अधिकारी से बात कर करा रहे हाल।

भाजपा के पूर्व विधायक प्रतिदिन सुन रहे लोगों की समस्याएं, संबंधित अधिकारी से बात कर करा रहे हाल।

रायसेन/बरेली, भाजपा के पूर्व विधायक प्रतिदिन सुन रहे लोगों की समस्याएं, संबंधित अधिकारी से बात कर करा रहे हाल।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक रामकिशन पटेल भले ही 2018 के विधानसभा चुनाव में पराजित हो गए थे। वर्तमान में विधायक देवेंद्र पटेल उदयपुरा विधानसभा से कांग्रेस के विधायक हैं। लेकिन पूर्व विधायक रामकिशन पटेल आज सत्ताधारी पार्टी कि प्रदेश में सरकार होने के कारण सक्रिय भूमिका में नजर आते है। प्रतिदिन अपनी दिनचर्या के अनुसार अपने घर पर जनता दरबार लगाते हैं, जिसमें उदयपुरा विधानसभा के परेशान और पीड़ित लोग अपनी समस्याओं को पूर्व विधायक को सुना कर अवगत कराते हैं। जिसके बाद संबंधित अधिकारी से पूर्व विधायक बात कर समस्या का हल कराने में भी कोई कोताही नहीं बरतते। वर्तमान में उदयपुरा विधानसभा में पूर्व विधायक रामकिशन पटेल गांव-गांव बूथ स्तर तक दौरा कर रहे हैं। क्षेत्र की समस्याओं को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री और मंत्री को अवगत करा रहे हैं। वही पूर्व विधायक कहते हैं चुनाव में हार जीत ना एक प्रक्रिया है जनता की सेवा के लिए हम चुनकर जनप्रतिनिधि बनते हैं। जब भी हमें जनता की सेवा करनी होती है और आज भी हम जनता की सेवा ही कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाना हमारा प्रथम कर्तव्य और योजना का पात्र व्यक्ति को लाभ मिल सके यह हमारा दायित्व है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...