रायसेन/बरेली, भाई दूज पर कलम दवात संग पूजे गए भगवान चित्रगुप्त। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, March 9, 2023

रायसेन/बरेली, भाई दूज पर कलम दवात संग पूजे गए भगवान चित्रगुप्त।

भाई दूज पर कलम दवात संग पूजे गए भगवान चित्रगुप्त।

  • कायस्थों ने घरों में की कलम दवात की पूजा।

रायसेन/बरेली, भाई दूज पर कलम दवात संग पूजे गए भगवान चित्रगुप्त।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। सृष्टि के समस्त प्राणियों के शुभाशुभ कार्यों की गणना करने वाले और पाप पुण्य का लेखा जोखा रखने वाले कायस्थों के आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त की पूजा भाई दूज के अवसर पर मंदिर समेत घरों घर संपन्न हुई। इस मौके पर कलम और दवात की पूजा के पश्चात अपनी कलम से कायस्थ बंधुओं ने बही खातों, डायरी पर विस्तारपूर्वक लेखनी चलाई। कायस्थ समाज के अध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव और हिन्दू उत्सव समिति के सचिव चित्रांश अखिल खरे ने बताया कि भगवान चित्रगुप्त प्रजापिता ब्रह्मा की 11000 वर्षों की अखंड तपस्या के फलस्वरूप लेखनी और दवात लेकर उनकी काया से उत्पन्न हुए हैं और साल में दो बार दीपावली के पश्चात यम द्वितीया और होली के पश्चात भाई दूज पर कायस्थ समाज द्वारा चित्रगुप्त भगवान एवं कलम दवात की विशेष पूजा अर्चना की जाती है।

मंदिर में भी होगी पूजा

इसी क्रम में नगर के वरिष्ठ कायस्थ बंधुओं द्वारा दिनांक 10/3/23 को नर्मदा गार्डन स्थित चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त की पूजन की जाएगी। नगर के वरिष्ठ गण मुरारी लाल श्रीवास्तव, राम कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, राजेश श्रीवास्तव एडवोकेट, रमेश श्रीवास्तव मुंशी, रज्जन श्रीवास्तव, बृजेश श्रीवास्तव, प्रकाश श्रीवास्तव, रामकिशोर श्रीवास्तव, जय श्रीवास्तव, महादेव श्रीवास्तव, आलोक सक्सेना, राकेश खरे, मुकेश खरे, निखिल खरे, सोमू श्रीवास्तव, विनोद खरे समेत सभी कायस्थ बंधुओं ने भाई दूज एवं होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी लोगों को चित्रगुप्त पूजा में सम्मिलित होने का आमंत्रण दिया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...