अलग-अलग घटनाओं में दो किशोरियों सहित एक महिला ने तोड़ा दम। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, March 13, 2023

अलग-अलग घटनाओं में दो किशोरियों सहित एक महिला ने तोड़ा दम।

अलग-अलग घटनाओं में दो किशोरियों सहित एक महिला ने तोड़ा दम।

अलग-अलग घटनाओं में दो किशोरियों सहित एक महिला ने तोड़ा दम।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में दो नाबालिग किशोरियों सहित एक महिला ने दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक, अनामिका कुमारी पुत्री राम कुमार उम्र 16 वर्ष निवासी टड़वाविकू जिसका टीवी का इलाज दिल्ली में चल रहा था। माता-पिता की पूर्व में मृत्यु हो चुकी थी। अनामिका अपनी दादी प्रेमा व ताई गुड्डी देवी के साथ गांव में रहती थी। दिल्ली से इलाज कराकर शनिवार को अपने घर आई हुई थी। रविवार को तबीयत बिगड़ने पर दादी व ताई ने सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी घटना नेशनल हाईवे 19 पर एक अज्ञात महिला घायल अवस्था में पड़ी हुई थी। रास्ते से निकल रहे लोगों ने घायल अवस्था में पड़ी तड़पती हुई महिला की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नेशनल हाईवे की एंबुलेंस द्वारा सीएससी अजीतमल में भर्ती कराया, जहां उसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। मृतक महिला की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। उक्त महिला की कोई शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस द्वारा उक्त महिला की शिनाख्त करवाई जा रही है। वहीं तीसरी घटना ललूपुर बघुआ विकासखंड अछल्दा निवासी रिया पुत्री जयवीर उम्र 15 वर्ष घर में काम करते समय फ्रिज से करंट लगने से बेसुध हो गई। रिया को परिवारजन अजीतमल सीएससी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। रविवार को एक के बाद एक हुई घटनाओं से दो नाबालिग सहित एक महिला ने दम तोड़ दिया। उक्त घटनाओं से परिवार के लोगों में गमगीन माहौल हो गया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...