रायसेन/बरेली, मां काली के साथ शहर की सड़कों से निकले भगवान राम, धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, March 31, 2023

रायसेन/बरेली, मां काली के साथ शहर की सड़कों से निकले भगवान राम, धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

मां काली के साथ शहर की सड़कों से निकले भगवान राम, धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

रायसेन/बरेली, मां काली के साथ शहर की सड़कों से निकले भगवान राम, धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव शहर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। रघुवंशी समाज, बरेली हिंदू उत्सव समिति, राष्ट्रीय हिंदू सेना, जय महाकाल ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में इस राम जन्म उत्सव को मनाया गया। सभी सामाजिक-धार्मिक संगठन स्थानीय रामलीला मैदान में एकत्रित हुए, जहां से रथ पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की मूर्ति रखी गई। रामनवमी पर निकाली गई शोभायात्रा में सबसे आगे महाकाल ग्रुप के द्वारा चेत्र नवरात्र में स्थापना की गई मां काली की मूर्ति रथ पर सवार थी। पीछे सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश धारण किए हुए थे तो दुर्गा वाहिनी की बहने डांडिया खेलते हुए आगे-आगे चल रही थी। पीछे रथ पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम चल रहे थे।


भगवान श्री राम और महाकाली की जगह-जगह नगर वासियों के द्वारा पूजन अर्चना के साथ पुष्प वर्षा  की गई। शहर के मुख्य मार्गो से निकली शोभा यात्रा में जवारे भी सम्मिलित था। मां काली का विसर्जन नर्मदा जी पहुंचकर पूजन अर्चना के बाद किया गया। श्री रामलीला मैदान में स्थित श्री राजाराम मंदिर में क्षेत्रीय संत श्री विष्णु दत्त जी शास्त्री ब्रह्मचारी जी का आगमन हुआ, जहां पर उन्होंने भगवान श्री राम की पूजन अर्चना की, तत्पश्चात उपस्थित महानुभावों को आशीर्वचन प्रदान किए। शोभायात्रा में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता धाकड़ संजय मसानी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र पटेल, छिंद मंदिर अध्यक्ष कृष्ण कुमार रघुवंशी, बरेली हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, कांग्रेस के प्रदेश सचिव रविंद्र सिंह रघुवंशी, रघुवंशी समाज के अध्यक्ष शशि रघुवंशी, राष्ट्रीय हिंदू सेना के जिला अध्यक्ष अखिल खरे, नगर अध्यक्ष राकेश दुबे, बरेली प्रेस क्लब अध्यक्ष छोटू पंडित, महाकाल ग्रुप अध्यक्ष अनिल धाकड़ के अलावा धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...