रायसेन, शासन की मदद से तक्षवी और उसके माता-पिता के उदास चेहरे पर आई मुस्कान। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, March 10, 2023

रायसेन, शासन की मदद से तक्षवी और उसके माता-पिता के उदास चेहरे पर आई मुस्कान।

शासन की मदद से तक्षवी और उसके माता-पिता के उदास चेहरे पर आई मुस्कान।

रायसेन, शासन की मदद से तक्षवी और उसके माता-पिता के उदास चेहरे पर आई मुस्कान।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। सरकार की मदद से हुई सर्जरी के जरिए मासूम तक्षवि के कटे-फटे होंठ ठीक होने से उसके परेशान मां-बाप के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। कहते हैं अपने बच्चों की मुस्कान देख कर माता-पिता अपनी सारी दुख तकलीफें भूल जातें है। परंतु खुद के बच्चे को देख कर चिंता, डर और मायूसी मन में आये तो दुख का अंदाजा वो स्वयं लगा सकता है जो इस समय से स्वयं गुजरा हो। जी, हां यह सही है। जिले की तहसील गैरतगंज के ग्राम सुल्तान जहांपुर खेड़ा निवासी अमित यादव के यहां जन्मी पुत्री तक्षवी यादव जो जन्मी थी। कटे हुए होंठ के साथ जो एक प्रकार की जन्मजात विकृति है। जो भारत देश में प्रति दस हजार बच्चों पर नौं बच्चों को पाई जाती है। उक्त प्रकरण की जानकारी जब आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सोनिया जैन और डॉक्टर अंकुर जैन की आरबीएसके टीम को मिली। तब उन्होंने अविलंब बच्चे से संपर्क कर प्राथमिक जांच की तदुपरांत बीएमओ डॉक्टर अरनिष्ठ लाल को जानकारी साझा करते हुए भोपाल के बड़े अस्पताल में सर्जरी के लिए भिजवाया। जहाँ बच्ची का निःशुल्क सफल ऑपरेशन किया गया। अब बच्ची उपचार के बाद वापस अपने घर आ चुकी है। बीएमओ डॉक्टर अरनिष्ठ लाल, डॉक्टर अंकुर जैन और बीसीएम जितेंद्र जैन ने पुनः बच्ची का स्वस्थ परीक्षण किया। हालचाल और अनुभव जाना बच्ची अब पूर्णतः स्वस्थ है और परिजन भी संतुष्ट हैं। वे शासन की कल्याणकारी योजनाओं एवं डॉक्टरों के अथक प्रयासों की सराहना करते हैं। उल्लेखनीय है कि सिविल अस्पताल गैरतगंज की इस आरबीएसके टीम ने पूर्व में भी अपने प्रयासों से शासकीय योजनाओं द्वारा कई जरूरतमंद बच्चों की सर्जरी निःशुल्क करवाई है। जिनमें हद्य रोग, मुड़ा हुआ पैर, कान के पर्दे में छेद, दंत रोग, कॉकलियर इम्प्लांट, कटा होंठ एवं तालू आदि भी शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...