रायसेन/बरेली, राष्ट्रीय हिंदू सेना की पहली बैठक रामलीला मैदान पर हुई संपन्न। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, March 20, 2023

रायसेन/बरेली, राष्ट्रीय हिंदू सेना की पहली बैठक रामलीला मैदान पर हुई संपन्न।

राष्ट्रीय हिंदू सेना की पहली बैठक रामलीला मैदान पर हुई संपन्न।

रायसेन/बरेली, राष्ट्रीय हिंदू सेना की पहली बैठक रामलीला मैदान पर हुई संपन्न।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। हिंदू हित में सदैव कार्य करने वाली राष्ट्रीय हिंदू सेना का लक्ष्य हिंदू हित में कार्य करना है। अब चाहे पदाधिकारी हो या कार्यकर्ता, सभी एकजुट होकर समाज हित में कार्य करने के लिए संलग्न है। राष्ट्रीय हिंदू सेना के प्रमुख सुरेंद्र सिंह परमार का आगमन रामलीला मैदान पर हुआ, जहां पर राष्ट्रीय हिंदू सेना के पदाधिकारियों ने उनका तिलक लगाकर स्वागत किया। प्रथम बार नगर आगमन हुआ, परमार का उनके सानिध्य में मैदान पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज हित में कार्य करना, साथ ही गो सेवा करना इन विषयों पर चर्चा की गई।


राष्ट्रीय हिंदू सेना के प्रमुख सुरेंद्र सिंह परमार ने पदाधिकारियों से बैठक में कहा कि संगठन के नाम पर किसी से 1 रुपए भी नहीं लेना है, समाज हित में कार्य स्वयं करना है। वहीं उन्होंने कहा कि सड़कों पर विचरण करने वाली गायों के लिए संगठन एकता करें, जहां पर उन्हें एकत्रित कर उनका पालन पोषण करने के लिए घर घर जाकर अनाज मांगे, साथ ही उनकी सेवा करें।


परमार ने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों से अपने-अपने विचार रखने को कहा। सभी के विचार सुने और उन्हें उन्होंने जवाब दिए। वहीं उन्होंने बताया कि संगठन की नींव कब रखी गई, संगठन कब से हिंदू हित में कार्य कर रहा है। राष्ट्रीय हिंदू सेना के प्रमुख ने बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों से 10-10 रुपए एकत्रित करवाए और मैदान पर विचरण करने वाली गायों के लिए भोजनालय से रोटी और गुड़ मंगवा कर उन्हें खिलाया। बैठक के बाद राष्ट्रीय हिंदू सेना के प्रमुख छीद मंदिर पहुंचे, जहां पर उन्होंने राम दरबार और हनुमान जी महाराज की पूजा अर्चना कर देश की खुशहाली की दुआ मांगी।

रायसेन/बरेली, राष्ट्रीय हिंदू सेना की पहली बैठक रामलीला मैदान पर हुई संपन्न।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...