रायसेन/बरेली, इस बार पूरे नौ दिन का रहेगा नवरात्र उत्सव, गज केसरी योग में नौका पर सवार होकर आ रही हैं देवी मां दुर्गा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, March 21, 2023

रायसेन/बरेली, इस बार पूरे नौ दिन का रहेगा नवरात्र उत्सव, गज केसरी योग में नौका पर सवार होकर आ रही हैं देवी मां दुर्गा।

इस बार पूरे नौ दिन का रहेगा नवरात्र उत्सव, गज केसरी योग में नौका पर सवार होकर आ रही हैं देवी मां दुर्गा।

रायसेन/बरेली, इस बार पूरे नौ दिन का रहेगा नवरात्र उत्सव, गज केसरी योग में नौका पर सवार होकर आ रही हैं देवी मां दुर्गा।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। मीन मलमास के बीच आज से शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना के महापर्व चैत्र मास के नवरात्र के त्यौहार की शुरुआत उत्तर भाद्रपक्ष नक्षत्र तथा शुक्ल-ब्रह्मयोग में हो रहा है। साथ ही गुड़ी पड़वा अर्थात हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2080 भी शुरू हो चुका है। तिथि क्षय नहीं होने से भक्त नौ दिनों तक आदि शक्ति स्वरूपा मां जगदंबे की विभिन्न रूपों की पूजा आरती कर देवी के भक्त उपवास भी रखेंगे।

ये रहेंगे शुभ मुहूर्त

घटस्थापना के लिए सुबह 6.33 से 7.40 बजे का समय श्रेष्ठ माना गया है। माता के मंदिरों के साथ ही घरों में घट स्थापना की जा रही है। शक्ति धाम देवी दुर्गा मंदिर, खेड़ापति माता मंदिर, हिंगलाज माता मंदिर बाड़ी काली कंकाली माता सहित अन्य देवी मंदिरों में तैयारियां पूर्ण जा चुकीहैं। इस बार मां दुर्गा नौका पर सवार होकर आ रही इस दौरान बारिश के योग भी बने हैं। जगत जननी मां दुर्गा के आगमन के समय चंद्रमा, सूर्य, बुध व गुरु मीन राशि में रहेगा। वहीं, नववर्ष का प्रवेश मीन लग्न में होने से उदित काल में गज केसरी योग बना है। ज्ञान के देवता बृहस्पति मीन राशि और शनि स्वराशि कुंभ में रहेगा। इसके अलावा खरीदारी के लिए 10 से अधिक शुभ योग भी बन रहे है।

ऐसे तय होती है माता की सवारी

पंडित मुन्ना महाराज के मुताबिक प्रतिपदा पर शनिवार-रविवार हो तो हाथी, सोमवार-मंगलवार हो तो अश्व, गुरुवार-शुक्रवार हो तो डोली और बुधवार होने पर माता की सवारी नाव पर होती है। वहीं, नवरात्रि के पहले तीन दिन मां दुर्गा, अगले तीन दिन मां लक्ष्मी और शेष तीन दिन मां सरस्वती को समर्पित होते हैं।

22 मार्च : उत्तराभाद्रपक्ष नक्षत्र, शुक्ल—ब्रह्मयोग
23—24 मार्च : सर्वार्थसिद्धि, राजयोग
25, 26 मार्च : रवियोग
27 मार्च : सवार्थसिद्धि, कुमारयोग, अमृतसिद्धियोग
28 मार्च : द्विपुष्कर, राजयोग
29 मार्च : रवियोग
30 मार्च : सवार्थसिद्धियोग, रवियोग, गुरुपुष्य योग में श्रीरामनवमी

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...