पांच वर्षीय बच्चा खेलते समय हुआ गायब, पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर मौजूद। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, March 22, 2023

पांच वर्षीय बच्चा खेलते समय हुआ गायब, पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर मौजूद।

पांच वर्षीय बच्चा खेलते समय हुआ गायब, पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर मौजूद।

पांच वर्षीय बच्चा खेलते समय हुआ गायब, पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर मौजूद।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। जिला मुख्यालय के पास सुबह 5 वर्षीय बच्चा घर के पास खेलते हुए रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। घरवालों ने बहुत ढूंढने की कोशिश की पर बच्चा नहीं मिल सका। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक चारु निगम, अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा, सदर क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार दिबियापुर, थाना अध्यक्ष बीपी रस्तोगी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। सभी पहलुओं पर चर्चा की तो पता चला अभिनव दुबे पुत्र आलोक दुबे निवासी कनारपुर का 5 वर्षीय सुबह 9.15 घर के पास खेल रहा था और अचानक कहीं गायब हो गया। तो उन्होंने अपने आस-पड़ोस में ढूंढा पर बच्चा नहीं मिल सका। तभी 12.02 पर आलोक दुबे के मोबाइल फोन पर कॉल आया और फिरोती मांगी। जिसमें कहा की तुम्हारा बच्चा मेरे पास है, 20 लाख दे दो, ज्यादा होशियारी करने की कोशिश की तो ठीक नहीं होगा। इतना कहकर फोन स्विच ऑफ कर लिया। घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस घटना से औरैया वासी सदमे में है। इस तरह की घटना पुलिस दावे को खोखला करती हैं और लोग पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठा रहे है। उपरोक्त मोबाइल नंबर की जांच की जा रही है। नंबर पर मुकदमा पंजीकृत के लिए थाने में तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष बीपी रस्तोगी ने बताया की पहले बच्चे को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। नंबर की सही जानकारी होते ही अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा और कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...