रायसेन, सांची आए भूटान के मंत्री, विश्व पर्यटन स्थल सांची के बौद्ध स्तूपों को देखकर जमकर की तारीफ। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, March 5, 2023

रायसेन, सांची आए भूटान के मंत्री, विश्व पर्यटन स्थल सांची के बौद्ध स्तूपों को देखकर जमकर की तारीफ।

सांची आए भूटान के मंत्री, विश्व पर्यटन स्थल सांची के बौद्ध स्तूपों को देखकर जमकर की तारीफ।

रायसेन, सांची आए भूटान के मंत्री, विश्व पर्यटन स्थल सांची के बौद्ध स्तूपों को देखकर जमकर की तारीफ।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। भूटान के श्रम और मानव संसाधन मंत्री उग्येन दोरजी ने विश्व स्तरीय सांची के बौद्ध स्तूप का भ्रमण किया। इस दौरान सांची तहसीलदार ने पुष्प गुच्छ देकर भूटान के श्रम और मानव संसाधन मंत्री का स्वागत किया। इसके बाद भूटान के श्रम और मानव संसाधन मंत्री ने सांची की खूबसूरती को निहारा। इस दौरान उनकी सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी भी तैनात रहे। भूटान के श्रम एवं मानव संसाधन मंत्री उग्येन दोरजी ने कहा कि विश्व धरोहर सांची के बारे में अभी तक सुना था। लेकिन आज बौद्ध स्तूप सांची को देखने का अवसर प्राप्त हो गया है। शांति की नगरी सांची काफी खूबसूरत है और सांची स्तूप देखकर बहुत अच्छा महसूस हुआ। उन्होंने तोरण द्वार और परमारकालीन पाषाण मूर्ति कला की जमकर तारीफ की।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...