अपने सभी बूथों को मजबूत करेगी बीजेपी, लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, March 6, 2023

अपने सभी बूथों को मजबूत करेगी बीजेपी, लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू।

अपने सभी बूथों को मजबूत करेगी बीजेपी, लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू।

अपने सभी बूथों को मजबूत करेगी बीजेपी, लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। दिबियापुर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता कार्यकर्ताओं की सेव गैलेक्सी में एक मीटिंग आयोजित की गई। इस मीटिंग में भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्रकांति मिश्रा ने बूथ सशक्तिकरण की कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें मुख्य रूप से अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष राम मिश्रा का मार्गदर्शन मिला। मंचासीन सदस्यों ने दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया। श्रीराम मिश्रा ने कहा की वह शक्ति करण को लेकर संगठन ने अल्पकालीन विस्तारक हर शक्ति केंद्र बनाए हैं जो केवल 10 दिन तक कार्य करेंगे और हमें अपनी शक्ति केंद्र पर विस्तार योजना को क्रियान्वित करना है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हमेशा जन आंदोलन का कार्य किया है। राम जन्मभूमि मंदिर बनवाने के लिए धन एकत्रित करने के लिए, राष्ट्र की सेवा करने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता जी जान से जुटे रहते हैं। श्रीराम मिश्रा ने कहा कि एक सरल ऐप में सभी कार्यकर्ताओं को अपनी प्रोफाइल अपलोड करना है। अभी शारदा नगर पंचायत का चुनाव आ रहा है। 24 के लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं को मोदी और योगी की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाना है। इस कार्यक्रम के अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री धीरेंद्र सिंह गौर, कुलदीप दुबे, शिव सिंह भारती, ललिता दिवाकर, अभय सिंह, जगमोहन चौहान, इंद्रपाल सिंह पाल, गोविंद मिश्रा, राघव मिश्रा, अवधेश शुक्ला, सुरेंद्र सिंह, सौरव राजपूत, अनुराग दीक्षित और बंटी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...