पत्नी पर अवैध संबंध का था शक, पति ने हत्या कर शव के किए टुकड़े-टुकड़े, टुकड़ों को पानी की टंकी में छुपाया। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, March 6, 2023

पत्नी पर अवैध संबंध का था शक, पति ने हत्या कर शव के किए टुकड़े-टुकड़े, टुकड़ों को पानी की टंकी में छुपाया।

पत्नी पर अवैध संबंध का था शक, पति ने हत्या कर शव के किए टुकड़े-टुकड़े, टुकड़ों को पानी की टंकी में छुपाया।

पत्नी पर अवैध संबंध का था शक, पति ने हत्या कर शव के किए टुकड़े-टुकड़े, टुकड़ों को पानी की टंकी में छुपाया।

छत्तीसगढ़। बिलासपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने अपनी पत्नी की बेहरमी से हत्या कर दी, फिर शव के कई टुकड़े किए और उन्हें पानी की टंकी में डाल दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने पानी की टंकी में शव को करीब 2 महीने तक छिपा कर रखा। मामला बिलासपुर के उसलापुर थाने का है। दरअसल, पति को शक था कि उसकी पत्नी के किसी के साथ अवैध संबंध हैं, जिस कारण उसने अपनी पत्नी की हत्या कर डाली। हत्या करने के बाद आरोपी पति ने खुद को बचाने के लिए शव के टुकड़े कर उन्हें पानी के टंकी में डाल दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली तो हैरान रह गई। उसे पानी की टंकी में एक बैग मिला, जिसमें शव के टुकड़े थे।

पत्नी पर अवैध संबंध का था शक, पति ने हत्या कर शव के किए टुकड़े-टुकड़े, टुकड़ों को पानी की टंकी में छुपाया।

आरोपी पवन ठाकुर ने पुलिस को बताया कि वह किराए के मकान में पत्नी और दो बच्चों के साथ रह रहा था। उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, जिस कारण से उसने 5 जनवरी को उसकी हत्या कर दी। फिर शव के कई टुकड़े करके उसने पानी की टंकी में डाल दिया। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी ने अपने दोनों बेटों को अपने माता-पिता के पास तखतपुर छोड़ दिया था। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी 10 साल पहले हुई थी।

पत्नी पर अवैध संबंध का था शक, पति ने हत्या कर शव के किए टुकड़े-टुकड़े, टुकड़ों को पानी की टंकी में छुपाया।

पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी पति ने बताया कि उसे अपनी पत्नी पर शक था। उसे लग रहा था कि पत्नी का अफेयर किसी के साथ है, जिसके बाद उसने हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान सीता साहू जबकि आरोपी की पहचान पवन ठाकुर के रूप में हुई है। फिलहाल, पुलिस इस मामले में आरोपी पवन ठाकुर से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आरोपी पवन ठाकुर को नकली नोटों के साथ अरेस्ट किया था। इसी मामले में पुलिस आरोपी के घर में तलाशी लेने पहुंची थी, जिसके बाद पुलिस यहां का नजारा देखकर हैरान रह गई। पुलिस को आरोपी के घर से अजीब बदबू आ रही थी। खोजबीन करते हुए पुलिसकर्मियों ने जब पानी की टंकी खोली तो वह हैरान रह गए। पानी की टंकी में उसकी पत्नी की लाश के छोटे-छोटे टुकड़े मिले। पुलिस को आरोपी के घर से नकली नोटों का बंडल और नोट गिनने की मशीन भी मिली है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...