सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों से बढ़ता है मेल मिलाप - उप जिलाधिकारी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, March 26, 2023

सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों से बढ़ता है मेल मिलाप - उप जिलाधिकारी।

सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों से बढ़ता है मेल मिलाप - उप जिलाधिकारी।

सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों से बढ़ता है मेल मिलाप - उप जिलाधिकारी।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर  प्रदेश।
औरैया। नवरात्र पर्व के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोगों ने पूरी रात भजन लोकगीत सुने, वही धार्मिक गानों पर युवा पूरी रात मां का जयकारा करते रहे। शुक्रवार की शाम अजीतमल तहसील की नगर पंचायत अटसू में शासन के निर्देश पर नवरात्र पर्व पर सब्जी मंडी परिसर में देवी जागरण का आयोजन किया गया। सपना श्रीदेवी जागरण ग्रुप के कलाकारों द्वारा भव्य दुर्गा प्रतिमा के समक्ष मां का दरबार सजाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी अजीतमल अखिलेश कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य कृष्ण मोहन उपाध्याय का नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी विजय कुमार सिंह द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। भजन गीत संध्या का कार्यक्रम शुरू होने से पहले मुख्य अतिथि सहित नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन स्वदेश पोरवाल, वरिष्ठ लिपिक कुशवाहा सहित संभ्रांत नागरिकों व नगर पंचायत के कर्मचारियों ने दुर्गा प्रतिमा का पूजन कर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए उप जिलाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजनों से आपसी  सद्भाव और मेल मिलाप बढ़ता है। कार्यक्रम में सपना श्रीदेवी जागरण ग्रुप के महिला व पुरुष कलाकारों द्वारा भजन लोकगीत प्रस्तुत किए गए। कलाकारों द्वारा धार्मिक भजनों एवं नृत्य की प्रस्तुति पर पंडाल में मौजूद युवा पूरी रात उल्लास के साथ मां दुर्गा के जगराते में शामिल रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या महिला, पुरुष व बच्चे मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...