रायसेन, फसल काटने जा रही बाइक सवार महिलाओं को बाइक ने मारी टक्कर, महिलाओं की हालत गंभीर। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, March 28, 2023

रायसेन, फसल काटने जा रही बाइक सवार महिलाओं को बाइक ने मारी टक्कर, महिलाओं की हालत गंभीर।

फसल काटने जा रही बाइक सवार महिलाओं को बाइक ने मारी टक्कर, महिलाओं की हालत गंभीर।

रायसेन, फसल काटने जा रही बाइक सवार महिलाओं को बाइक ने मारी टक्कर, महिलाओं की हालत गंभीर।

घातक रिपोर्टर, राकेश डूबे, रायसेन।
रायसेन। खेत पर चने की फसल काटने जा रही बाइक सवार महिलाओं को एक बाइक ने सामने से टक्कर मार दी। जिसमें महिलाएं गंभीर रूप से घायल होकर रोड पर गिर गई। जिन्हें 108 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे सागर मार्ग पर स्थित अमरावत की घाटी पर बाड़ी के धूप तलाई से चने की फसल काटने आ रही बाइक सवार महिला हेमवती और सरिता को एक अन्य बाइक सवार ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उनकी बाइक बेकाबू होकर रोड से नीचे गड्ढे में जा गिरी। वही दोनों महिलाएं भी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें 108 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, यहा डॉक्टर द्वारा उनका चेकअप कर उनका इलाज शुरू करवाया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...