एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने किया देवी-देवताओं का अपमान, अश्लीलता फैलाने का लगा आरोप, केस दर्ज करने की मांग। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, March 27, 2023

एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने किया देवी-देवताओं का अपमान, अश्लीलता फैलाने का लगा आरोप, केस दर्ज करने की मांग।

एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने किया देवी-देवताओं का अपमान, अश्लीलता फैलाने का लगा आरोप, केस दर्ज करने की मांग।

एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने किया देवी-देवताओं का अपमान, अश्लीलता फैलाने का लगा आरोप, केस दर्ज करने की मांग।

इंदौर। फिल्म एक्ट्रेस और मॉडल तापसी पन्नू पर हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने और अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की गई है। इंदौर की संस्था हिंद रक्षक ने इस मामले में पुलिस से केस दर्ज करने की मांग की है। हिंद रक्षक ने छत्रीपुरा पुलिस से शिकायत में लिखा है कि केस दर्ज नहीं किया गया तो प्रदर्शन किया जाएगा। यह शिकायत हिंद रक्षक संगठन के संयोजक एकलव्यसिंह गौड़ ने लिखा है, वे अपने साथियों के साथ छत्रीपुरा थाने पहुंचे थे। यहां उन्होंने शिकायत करते हुए एक्ट्रेस तापसी पन्नू पर अश्लीलता फैलाने और हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई नहीं होने पर संगठन खुले मंच पर इसका विरोध करेंगे। छत्रीपुरा पुलिस के मुताबिक मामला जांच का है, जिसमें वरिष्ठ अफसरो से चर्चा की जाएगी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हिंद रक्षक के एकलव्यसिंह गौड़ ने शिकायत में बताया कि अभिनेत्री तापसी पन्नू ने 14 मार्च 2023 को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया था, यह वीडियो एक फैशन शो का है। तापसी पन्नू ने इसमें अश्लील व अशोभनीय ड्रेस पहनी है। इसके साथ ही सनातन हिंदू धर्म की अराध्य देवी लक्ष्मी मां का लॉकेट गले में पहन रखा है। इसे हिंद रक्षक संगठन ने सुनियोजित रूप से सनातन धर्म को नीचा दिखाने एवं भावनाओं को अपमानित करने की बात कही।

ज्ञात हो की देवी-देवताओं और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी का आरोप लगाते हुए हिंद रक्षक संगठन के नेताओं ने करीब दो साल पहले 56 दुकान स्थित मुनरो कैफे पर स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी की पिटाई कर दी थी। बाद में आयोजक और कॉमेडियन को पकड़कर तुकोगंज थाने ले गए थे। संगठन के एकलव्य गौड़ ने कहा था कि फारूकी पहले भी देवी-देवताओं को लेकर अभद्र टिप्पणी कर चुके हैं। जयपुर में भी शो कैंसिल हो चुका है, हम टिकट लेकर शो में शामिल हुए थे। इस मामले में फारूखी को काफी दिन इंदौर जेल में रहना पड़ा था। बाद में शीर्ष अदालत से उन्हें जमानत मिली थी। इंदौर में इस तरह के शो होने को लेकर हिंद रक्षक संस्था ने चेतावनी भी दी थी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...