रायसेन/बरेली, इस बार विशेष फलदायी साबित होगा भगवान राम का जन्मोत्सव। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, March 28, 2023

रायसेन/बरेली, इस बार विशेष फलदायी साबित होगा भगवान राम का जन्मोत्सव।

इस बार विशेष फलदायी साबित होगा भगवान राम का जन्मोत्सव।

रायसेन/बरेली, इस बार विशेष फलदायी साबित होगा भगवान राम का जन्मोत्सव।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। श्री राम नवमी पर पूजा का मुहूर्त और शुभ योग पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 29 मार्च 2023 को रात 09 बजकर 07 मिनट पर आरंभ हो रही है। वहीं नवमी तिथि की समाप्ति 30 मार्च 2023 को रात 11 बजकर 30 मिनट पर होगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, श्रीराम नवमी के दिन सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि योग के साथ-साथ गुरु पुष्य योग भी बन रहा है। जहां सर्वार्थसिद्धि और अमृत सिद्धि योग 30 मार्च को सुबह 6 बजकर 6 मिनट से शुरू होकर रात 10 बजकर 59 मिनट तक है। इसके बाद अमृतसिद्धि योग, गुरु पुष्य और सर्वार्थ सिद्धि योग रात 10 बजकर 59 मिनट से 31 मार्च सुबह 6 बजकर 4 मिनट तक रहेगा। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाने वाला रामनवमी इस बार बहूत खास योग बनने जा रहा है। यही वजह है कि इस वर्ष भगवान राम भक्तों के बीच रामनवमी को लेकर हर्ष छाया हुआ हैं। आगामी 30 मार्च गुरुवार  को मनाया जाने वाला श्रीरामनवमी के दिन पांच दुर्लभ योग है। सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि योग के साथ-साथ गुरु पुष्य योग भी बन रहा है। यही वजह है कि इस साल राम नवमी बहुत खास मानी जा रही है। शास्त्रों के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान श्री राम का जन्मोत्सव मनाया जाता है। ये चैत्र नवरात्रि का नौवां और आखिरी दिन होता है। इस दिन राम मंदिरों में भगवान श्रीराम का भव्य श्रृंगार और विधि विधान से पूजा की जाती है और ढोल नगाड़े बजाए जाते हैं।

पांच दुर्लभ योग बना रहा है खास

शास्त्रों के अनुसार 30 मार्च गुरुवार को श्रीराम नवमी पर इस बार 5 शुभ योग गुरु पुष्य योग, अमृत सिद्धि योग, रवि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और गुरुवार का संयोग बन रहा है। यही वजह है कि राम नवमी के दिन इन पांचों योग के होने से भगवान श्रीराम की पूजा का शीघ्र फल मिलेगा ।साथ ही इस दिन किए तमाम कार्यों में सिद्धि और सफलता प्राप्त होगी। गुरु पुष्य योग 30 मार्च 10.59 से 31 मार्च सुबह 6.13 तक। अमृत सिद्धि योग 30 मार्च 10.59 से 31 मार्च सुबह 6.13 तक। वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग व रवि योग पूरे दिन रहेगा वहीं इस दिन गुरूवार पड़ रहा है जो भगवान राम के विष्णु अवतार के लिए शुभ दिन माना गया है।

राम नवमी के दिन क्या करें

नवमी के दिन शुभ मुहूर्त में भगवान श्रीराम का केसर युक्त दूध से अभिषेक करें। फिर घर में रामायण का पाठ करें। कहते हैं जहां रामायण पाठ होता है वहां श्रीराम और हनुमान जी वास रहता है। इससे घर में खुशहाली आती है,धन वैभव यशकीर्ति की वृद्धि होती है। रामनवमी के दिन एक कटोरी में गंगा जल राम रक्षा मंत्र ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं रामचन्द्राय श्रीं नम: का जाप 108 बार कर घर के हर कोने-छत पर इसका छिड़काव करें। पौराणिक मान्यता के अनुसार इससे घर का वास्तु दोष दूर होता है, टोने-टोटके का असर नहीं रहता है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...