Post Top Ad
Sunday, March 5, 2023
Home
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभाग।
अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभाग।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व राष्ट्रीय महिला आयोग के सहयोग से तथा माननीय जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के दिशा निर्देशन में अंतरराष्ट्रीय महिला सप्ताह के अवसर पर महिलाओं से संबंधित कानून व अधिकारो के संबंध में स्थान अजीतमल ब्लॉक सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव स्वाती चंद्रा ने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। विकासखंड अजीतमल के सभागार कक्ष में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में एनसीडब्ल्यू के सौजन्य से राष्ट्रीय महिला सप्ताह के अवसर पर आयोजित अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के योगदान एवं महिला सुरक्षा को लेकर चर्चा की गई। विकासखंड में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह 4 मार्च से 11 मार्च तक आयोजित कर महिलाओं को जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में मौजूद स्वाति चंद्रा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने महिला उत्थान से लेकर महिला अपराधों पर विस्तार से चर्चा की। विनीता पांडे सदस्य स्थाई लोक अदालत ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया। विद्या सिंह सेंगर ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज से लेकर 11 मार्च तक जनपद में तहसील मुख्यालयों पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के अवसर पर महिलाओं के उत्थान के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर नायब तहसीलदार अभिनव वर्मा, कोतवाली प्रभारी शशि भूषण मिश्रा, वंदना शर्मा महिला कल्याण अधिकारी औरैया, राजबहादुर सिंह ग्राम सचिव, बबिता देवी, सुनीता चौहान, किरण चौहान, अनीता देवी, नीलम देवी, केशन देवी, कल्पना, श्रद्धा मिश्रा, ममता देवी, ओमवती सहित सैकड़ों की संख्या में आंगनवाडी कार्यकत्री, आशा बहुएं, समूह की महिलाएं, पीएलबी और शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
Share This
About Ghatak reporter
ताजा खबर
Labels:
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद