दूल्हे की महिला रिश्तेदार से मजाक करने पर दुल्हन के भाई की मौत, शादी की खुशियां बदली मातम में। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, March 5, 2023

दूल्हे की महिला रिश्तेदार से मजाक करने पर दुल्हन के भाई की मौत, शादी की खुशियां बदली मातम में।

दूल्हे की महिला रिश्तेदार से मजाक करने पर दुल्हन के भाई की मौत, शादी की खुशियां बदली मातम में।

दूल्हे की महिला रिश्तेदार से मजाक करने पर दुल्हन के भाई की मौत, शादी की खुशियां बदली मातम में।

शहडोल। मध्य प्रदेश शहडोल जिले से एक मामला आया है, जहां दुल्हन के भाई को दूल्हे के रिश्तेदार महिला से मजाक करना महंगा पड़ गया। मजाक को लेकर हुए विवााद में दुल्हन के भाई की हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, घटना जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मामला मोहतरा मोगरिया डोंगरी टोला का है, जहां निवासी संतोष सिंह की बारात 28 फरवरी को जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले प्यारे सिंह के यहां गई थी। प्यारेसिंह की बेटी अर्चना सिंह के साथ संतोष सिंह की शादी हो रही थी। इस दौरान दूल्हे के रिश्तेदार विश्वनाथ सिंह के पहचान की एक लड़की से दुल्हन के भाई शिवप्रसाद सिंह ने मजाक कर दिया, जो दूल्हे के एक रिश्तेदार विश्वनाथ को अच्छा नहीं लगा था।

दो दिन बाद शिवप्रसाद अपने 15-20 रिश्तेदारों के साथ बहन की शादी की रस्म चौथी छुड़ाने के लिए मोहतरा आया था। इसी दौरान वहां नाच-गाना चल रहा था, तभी शिवप्रसाद ने लड़की से दोबारा मजाक कर दिया, जो कि विश्वनाथ को इतना नागवार गुजरा कि उसने सभी रिश्तेदारों की मौजूदगी में शिवप्रसाद के सिर पर लाठी से वार कर दिया। लाठी के प्रहार से शिवप्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दुल्हन के भाई शिवप्रसाद का महिला रिश्तेदार से मजाक करने से दूल्हे का एक रिश्तेदार पहले से ही नाराज था और जब एक बार फिर उसने शिवप्रसाद को उसी महिला रिश्तेदार के साथ मजाक करते देखा तो उससे बर्दाश्त नहीं हुआ और विश्वनाथ ने गुस्से में आकर दुल्हन के भाई शिवप्रसाद की लाठी से पिटाई कर दी। सिर में तेज लाठी लगने से शिवप्रसाद घायल हो गया, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुल्हन के भाई की मौत की खबर लगते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। वहीं घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी विश्वनाथ सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी के मुताबिक, शादी समारोह में महिला को लेकर किसी ने कुछ अपशब्द कहे थे। इस पर महिला के रिश्तेदार ने अपशब्द बोलने वाले के सिर पर डंडा मारा, जिससे उसकी मौत हो गई। गोहपारू पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद विश्वनाथ के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...