Post Top Ad
Sunday, March 26, 2023
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
विडियो
रायसेन/बरेली, विगत कई वर्षों से संचालित है परिवार परामर्श केंद्र - राजीव जंगले।
रायसेन/बरेली, विगत कई वर्षों से संचालित है परिवार परामर्श केंद्र - राजीव जंगले।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। परिवार परामर्श समिति बरेली अनुविभागीय कार्यालय में विगत कई वर्षों से संचालित है। यहां पर नगर के काउंसलरो के द्वारा प्रत्येक माह के रविवार में पारिवारिक झगड़े, पति-पत्नी के बीच मनमुटाव को दूर करने के लिए बैठक होती है। जिसमें काउंसलरों के द्वारा समझाईस देकर परिवारों को टूटने से बचाया जा सके सके। यह कहना है अनु विभागीय अधिकारी पुलिस राजीव जंगले का।
बैठक में महत्वपूर्ण 10 प्रकरण सुनवाई हेतु रखे गए, जिसमें एक प्रकरण में पूजा (परिवर्तित नाम) निवासी बाग पिपरिया का कहना है कि पति के साथ झगड़े में अन्य लोगों की बातों में आकर मैंने परिवार परामर्श समिति को आवेदन दिया, दूर रहकर मुझे मेरी गलती का एहसास हुआ, अब मैं अपने पति के साथ रहना चाहती हूं। समझाईस देकर दंपति को राजी कर खुशी से विदा किया। अन्य प्रकरण में दंपति के बीच झगड़े की वजह शराब थी, पति शराब पीने का आदी था, जिसमें पिछली पेशी पर आए युवक ने शराब छोड़ने की बात कही थी और अब धीरे-धीरे उसको खत्म कर रहा है।
फिर से अपने पारिवारिक जिंदगी राजी खुशी से बिता रहा है। बैठक में 10 प्रकरण रखे जिसमे चार प्रकरणों में दंपत्ति काउंसलरो के द्वारा समझाइस देने के बाद राजी खुशी घर गए तथा 2 प्रकरणों में आपसी सहमति न होने के कारण न्यायालय हेतु स्वतंत्र किया गया। तथा 4 प्रकरणों को अगली तारीख पर सुनवाई हेतु रखा गया। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजीव जंगले, अध्यक्ष प्रेम सिंह धाकड़, एडवोकेट निखिल प्रभुदयाल खरे, शिव गोविंद सिंह, शरद राठी, आरक्षक रामकुमार धाकड़, महेंद्र परते एवं बृजेश मौर्य की उपस्थिति रही।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन,
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद