रायसेन/बरेली, नगर परिषद के उद्यान में वृक्षारोपण कर मनाया प्रदेश के मुख्यमंत्री का जन्मदिन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, March 5, 2023

रायसेन/बरेली, नगर परिषद के उद्यान में वृक्षारोपण कर मनाया प्रदेश के मुख्यमंत्री का जन्मदिन।

नगर परिषद के उद्यान में वृक्षारोपण कर मनाया प्रदेश के मुख्यमंत्री का जन्मदिन।

  • नगर परिषद अध्यक्ष ने वृक्षारोपण करने का दिया संदेश।

रायसेन/बरेली, नगर परिषद के उद्यान में वृक्षारोपण कर मनाया प्रदेश के मुख्यमंत्री का जन्मदिन।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। नगर परिषद बरेली के उद्यान में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन के अवसर पर वृक्षारोपण कर जन्मदिन मनाया गया। रविवार को जंबूरी मैदान में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा लाडली बहना योजना का शुभारंभ किया गया, जिसका सीधा प्रसारण भी नगर परिषद बरेली में देखा गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी, नगर परिषद उपाध्यक्ष नेपाल सिंह राजपूत, नगर परिषद सीएमओ सहित नगर के वार्डो के पार्षदों के द्वारा नगर परिषद उद्यान में मंत्रोच्चारण के साथ वृक्षारोपण कर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं नगर परिषद उपाध्यक्ष नेपाल सिंह राजपूत का जन्मदिन मनाया एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की बधाई दी। नगर परिषद उपाध्यक्ष के जन्मदिन के अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी एवं पार्षद गणों ने नगर परिषद उपाध्यक्ष नेपाल सिंह राजपूत को चंदन लगाकर व पुष्पमाला पहना कर जन्मदिन की बधाइयां दी एवं क्षेत्र के नागरिकों से वृक्षारोपण करने की अपील की गई।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...