युवा कांग्रेस के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के पुतले का किया गया दहन, पुतले को झपटने का पुलिस ने किया भरसक प्रयास; देखें VIDEO - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, March 20, 2023

युवा कांग्रेस के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के पुतले का किया गया दहन, पुतले को झपटने का पुलिस ने किया भरसक प्रयास; देखें VIDEO

युवा कांग्रेस के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के पुतले का किया गया दहन, पुतले को झपटने का पुलिस ने किया भरसक प्रयास।

युवा कांग्रेस के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के पुतले का किया गया दहन, पुतले को झपटने का पुलिस ने किया भरसक प्रयास; देखें VIDEO

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। बलात्कार और आदिवासी युवकों पर पुलिस द्वारा चलाई गई गोली, जिसमें एक आदिवासी की मृत्यु हुई। इस घटना के विरोध में बरेली युवा कांग्रेस के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग 12 पर प्रदेश के मुख्यमंत्री के पुतले के दहन की खबर जब पुलिस को लगी तो पंडित दीनदयाल परिसर के सामने भाजपा कार्यालय के समक्ष बरेली पुलिस वहां नजरें गड़ाए रही, जहां पर पुतले का दहन होना था। लेकिन कांग्रेसियों ने चतुराई बताई और पुलिस से लगभग 200 कदम की दूरी पर मुख्यमंत्री के पुतले का दहन किया। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची और मौके पर फायर बिग्रेड को बुलाया गया, फायर बिग्रेड के माध्यम से पुतले पर पानी डालने का प्रयास किया गया, तब तक पुतला पूरी तरह से जल चुका था। जलते हुए पुतले को पुलिस ने झपटने का भरसक प्रयास किया, लेकिन कांग्रेसियों के आगे पुलिस की एक ना चली।


युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बताया कि महू में आदिवासी युवती से बलात्कार के बाद हत्या और आदिवासी भाइयों पर पुलिस द्वारा गोली चलाई गई, जिसमें भेरूलाल नामक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। इस विरोध में युवा कांग्रेस ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुतले का दहन किया है। जले हुए पतले को उठाकर पुलिस वाहन में रखकर बरेली थाने लेकर पहुंची। मौके पर युवा कांग्रेस के पदाधिकारी शरद उपाध्याय, जितेंद्र रघुवंशी, राजा भार्गव, शाबा कुरेशी, बृजमोहन ठाकुर, आसिफ पठान, अदनान, साबिर खान, विक्रम सिंह ठाकुर, लोकपाल, रामपाल और सभी युवा कांग्रेस के साथ उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...