रायसेन/बरेली, खेरापति माता मंदिर में जल अर्पण और भोग लगाने वालों का लगा ताता; देखें VIDEO - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, March 30, 2023

रायसेन/बरेली, खेरापति माता मंदिर में जल अर्पण और भोग लगाने वालों का लगा ताता; देखें VIDEO

खेरापति माता मंदिर में जल अर्पण और भोग लगाने वालों का लगा ताता।

रायसेन/बरेली, खेरापति माता मंदिर में जल अर्पण और भोग लगाने वालों का लगा ताता; देखें VIDEO

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। जहां माता के दरबार में अष्टमी की पूजा के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, वही नवमी की पूजन-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं को काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्रातः 5.00 बजे से नवमी की पूजन के लिए खेरापति माता मंदिर में श्रद्धालुओं का पहुंचना प्रारंभ हो गया था। श्रद्धालुओं के लिए मंदिर अध्यक्ष मनीष मदरबंसी और समिति के सदस्यों के द्वारा संपूर्ण व्यवस्था में कराई गई थी। नवमी की पूजन का महत्व ज्योतिष शास्त्र बताते हैं कि चैत्र मास के शुक्लपक्ष की नवमी तिथि यानी गुरुवार, 30 मार्च 2023 को मां दुर्गा की नौवीं शक्ति मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। माता सिद्धिदात्री को सभी कार्यों को सिद्ध करने वाली देवी के रूप में पूजा जाता है। मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना से सभी तरह की सिद्धियां प्राप्त होती है और लौकिक-परलौकिक सभी तरह की मनोकामनाओं की पूर्ति भी होती है। मान्यता है कि सिद्धियों की प्राप्ति के लिए देव, गंदर्भ, ऋषि, असुर सभी इनकी पूजा करते हैं।


माता का स्वरूप

पौराणिक मान्यता के अनुसार देवी दुर्गा का सिद्धिदात्री स्वरूप बहुत ही अलौकिक है। माता सिद्धिदात्री गुलाबी रंग के कमल पुष्प पर विराजमान हैं। उन्होंने अपने एक हाथ में चक्र और दूसरे हाथ में गदा को धारण किया हुआ है। बाकी दो हाथों में से एक में शंख और दूसरे में कमल का पुष्प है। माता सिद्धिदात्री यह स्वरूप अपने सभी भक्तों पर दया और करुणा लुटाने वाला है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...