Post Top Ad
Wednesday, April 5, 2023
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
रायसेन
रायसेन, स्वास्थ्य मंत्री ने वन क्लिक से 251 हितग्राहियों के बैंक खातों में 2 करोड़ 51 लाख रुपये किए जमा।
रायसेन, स्वास्थ्य मंत्री ने वन क्लिक से 251 हितग्राहियों के बैंक खातों में 2 करोड़ 51 लाख रुपये किए जमा।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। रायसेन शहरी क्षेत्र के पीएम आवास योजना के अंतर्गत 251 गरीब हितग्राहियों के बैंक खातों में 2 करोड़ 51 लाख रुपये की राशि वितरित करने वन क्लिक में जमा करने कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम रायसेन नगर पालिका परिषद रायसेन के बैनर तले आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी उपस्थित हुए। जबकि विशेष अतिथि के रूप में जिपं अध्यक्ष यशवंत बब्लू मीणा, नपाध्यक्ष सविता सेन मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक कमलेश बहादुर सिंह ने किया। अंत में आभार व्यक्त रानी तिवारी ने किया। कार्यक्रम में एसडीएम एलके खरे उपस्थित हुए। मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने रायसेन शहर के 251 गरीब पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को 1-1 लाख रुपये के मान से प्रथम किश्त की 2 करोड़ 51 लाख रुपये की राशि नपाध्यक्ष सविता जमना सेन की मौजूदगी में बैंक खातों में लेपटॉप से वन क्लिक से राशि ट्रांसफर की। इसी तरह 16 महिला स्वसहायता समूहों की महिलाओं को साढ़े 15 लाख रुपये के प्रमाण पत्र वितरित भी किए। उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी बोले की सांची विस सहित रायसेन शहर में विकास का पहिया लगातार घूमता रहेगा। साथ ही केंद्र की मोदी सरकार और शिवराज सरकार की जन कल्याण कारी योजनाओं का फायदा लगातार दिलाया जा रहा है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद