रायसेन/बरेली, 5 महीने पहले दफनाई गई युवती के शव का डीएनए पॉजिटिव मिला। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, April 2, 2023

रायसेन/बरेली, 5 महीने पहले दफनाई गई युवती के शव का डीएनए पॉजिटिव मिला।

5 महीने पहले दफनाई गई युवती के शव का डीएनए पॉजिटिव मिला।

रायसेन/बरेली, 5 महीने पहले दफनाई गई युवती के शव का डीएनए पॉजिटिव मिला।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। बरेली थाना अंतर्गत ग्राम डाबला के पास से निकलने वाली नर्मदा नदी में 5 महीने पहले अज्ञात युवती की लाश बरेली पुलिस ने बरामद की थी। करेली नरसिंहपुर निवासी रितु श्रीधर पत्नी संदीप श्रीधर उम्र 37 वर्ष जिसके शव को 5 महीने पहले बरेली पुलिस ने नर्मदा नदी से बरामद किया था। जिसका अंतिम संस्कार बारना नदी के किनारे बरेली पुलिस के द्वारा किया गया था। 3 दिन बाद युवती की तलाश में युवती के परिजन बरेली थाने पहुंचे, तो बरेली पुलिस ने युवती के वस्त्र और कुछ पहचान के लिए वीडियो क्लिपिंग दिखाई थी, जिससे परिजन संतुष्ट नहीं हुए थे। कुछ समय बाद परिजनों ने बरेली पुलिस से डीएनए टेस्ट की मांग की थी, जिसकी रिपोर्ट अब जाकर पॉजिटिव आई। शनिवार को युवती के परिजन बरेली थाने पहुंचे, जहां उन्होंने युवती के शव को लेने के लिए आवेदन दिया। युवती के शव को बारना नदी से बाहर निकलवाया गया। परिजन युवती के ढांचे को लेकर बरेली मुक्तिधाम पहुंचे, जहां पर हिंदू रीति रिवाज के साथ युवती का अंतिम संस्कार किया गया। उक्त जानकारी बरेली थाने में पदस्थ एसओ सुनंदा खरे के द्वारा दी गई।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...