घर के अंदर चल रहा था देह व्यापार, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती, दो महिलाओं समेत 5 को पकड़ा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, April 30, 2023

घर के अंदर चल रहा था देह व्यापार, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती, दो महिलाओं समेत 5 को पकड़ा।

घर के अंदर चल रहा था देह व्यापार, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती, दो महिलाओं समेत 5 को पकड़ा।

घर के अंदर चल रहा था देह व्यापार, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती, दो महिलाओं समेत 5 को पकड़ा।

बिहार। बिहार के गोपालगंज में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। शहर के हरखुआ मोहल्ले में स्थित एक घर के अंदर देह व्यापार चल रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी कर दो महिलाओं समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया। इस दौरान एक लड़का और लड़की आपत्तिजनक हालत में भी पाए गए। बताया जा रहा है कि लंबे समय से इस जगह पर देह व्यापार का धंधा चल रहा था। महिलाओं ने देह व्यापार के लिए ही इस घर को ले रखा था।

पुलिस ने मौके से तीन मोबाइल, 500 रुपये नगद, सिगरेट के टुकड़े, गुटखे के रैपर और अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए है। पुलिस के मुताबिक, क्यूआरटी टीम को हरखुआ चीनी मिल के पीछे देह व्यापार का अड्डा संचालित करने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम में शामिल महिला पुलिस पदाधकारी सादे लिबास में वहां नजर रखने लगीं। इस क्रम में कुछ सूत्र मिलने के बाद नगर थाने की पुलिस की मदद से उक्त अड्डे पर छापेमारी की गई। जिस मकान में छापेमारी की है वह मकान सिर्फ देह व्यापार के लिए रखा गया था। क्योंकि जब मौके पर छापेमारी की गई तो हर एक जगह दरी व चादर मिला। इससे यह साबित हुआ कि देह व्यापार कराने वाली महिलाएं सिर्फ सेक्स रैकेट के लिए मकान को लिया था।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...