चलती ट्रेन में पेट्रोल डालकर 3 सहयात्रियों को जिंदा जलाया, घटना में तीनों की मौत, 09 यात्री झुलसे।
कोझिकोड।
केरल के कोझिकोड में ट्रेन में एक व्यक्ति ने अपने सहयात्री पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इससे महिला और बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई वहीँ घटना में 08 लोग झुलस गए। उन्हें कोझिकोड मेडिकल कॉलेज सहित विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। केरल में कोझिकोड के एलत्तूर रेलवे स्टेशन के पास पटरियों से एक साल के बच्चे और महिला समेत तीन लोगों के शव बरामद हुए है। इसके कुछ समय पहले भी कुछ व्यक्ति ने सहयात्रियों को जिंदा जलाने की कोशिश की थी इसके बाद भी प्रशाशन की नीद नहीं खुली।
आग लगने के बाद से ही लापता थी महिला और बच्चा
जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार देर रात पटरियों से एक महिला, एक बच्चे और एक पुरुष के शव बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को आग लगाने की घटना के बाद से ही तीनों ट्रेन से लापता थे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रात करीब पौने 10 बजे जब अलप्पुझा-कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस ट्रेन कोझिकोड शहर को पार कर यहां कोरापुझा रेलवे पुल पर पहुंची तो एक अज्ञात व्यक्ति ने सहयात्री पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे कम से कम आठ लोग झुलस गए। घटना के बाद यात्रियों ने ट्रेन की चेन खींच दी, जिसके बाद आरोपी भाग गया। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
पटरियों पर मिले तीन शव
जब ट्रेन कन्नूर पहुंची, तो कुछ यात्रियों ने घटना के बाद एक महिला और एक बच्चे के लापता होने की शिकायत की। एक यात्री ने कन्नूर में मीडिया को बताया कि एक घायल शख्स महिला और बच्चे की तलाश कर रहा था। हमें उस महिला के जूते और मोबाइल फोन मिले हैं। लापता लोगों की खबर सामने आने के तुरंत बाद, पुलिस ने पटरियों का निरीक्षण किया और महिला, बच्चे तथा एक व्यक्ति सहित तीन शव बरामद किए। पुलिस को शक है कि घटना में वे ट्रेन से गिर गए या उन्होंने रेल गाड़ी से उतरने का प्रयास किया था।
संदिग्ध का मिला सीसीटीवी फुटेज
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लापता हुई महिला और बच्चे का शव पटरियों पर मिला है। एक अज्ञात व्यक्ति का भी शव मिला है। हमें संदिग्ध का सीसीटीवी फुटेज मिल गया है। जांच जारी है। सूत्रों ने बताया कि महिला बच्चे की रिश्तेदार थी। कुल नौ लोगों को इलाज के लिए कोझिकोड मेडिकल कॉलेज सहित विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मामले में और विवरण का इंतजार किया जा रहा है।
बड़ा सवाल
रेलों में नहीं है ज्वनशील पदार्थ ले जाने की अनुमति
ट्रेनों में ज्वनशील पदार्थ ले जाने की अनुमति नहीं है फिर भी ट्रेन के अन्दर ज्वलनशील पदार्थ कैसे पहुंचा ये पूरी तरह से सुरक्षा में चुक है।
No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद