Post Top Ad
Saturday, April 1, 2023

Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
रायसेन
रायसेन/सिलवानी, भाजपा सरकार के जनप्रतिनिधियों ने की अनेको झूठी घोषणाएं, भाजपा सरकार घोषणा वीरों की सरकार है - कांग्रेस।
रायसेन/सिलवानी, भाजपा सरकार के जनप्रतिनिधियों ने की अनेको झूठी घोषणाएं, भाजपा सरकार घोषणा वीरों की सरकार है - कांग्रेस।
घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। कांग्रेस के द्वारा लोक निर्माण विभाग के विश्राम ग्रह में जिला स्तरीय पत्रकार वार्ता का आयोजन शुक्रवार को किया गया। यहां पर उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र पटेल व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल बेगमगंज ने मौजूद रह कर मीडिया कर्मियों से बेबाक चर्चा करते हुए केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर बरसें। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार में बैठे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ भाजपा की जिस-जिस प्रदेश में सरकार हैं, वहा प्रजातंत्र को खत्म करने में लगे हैं। राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करने के बाद भी एक ही राहुल गांधी नहीं हमारे देश में अनेकों युवा राहुल गांधी पैदा हो गए हैं और राहुल गांधी के पीछे खड़े हैं, कंधे से कंधा मिलाने के लिए। केंद्र की भाजपा सरकार लोकतंत्र का चीरहरण कर रही है। भाजपा सरकार संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के बनाए गए संविधान का मजाक उड़ा रही हैं। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बायनाड से सांसद राहुल गांधी के द्वारा निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा को देशवासियों के द्वारा मिले अपार जन समर्थन से केंद्र की मोदी सरकार हिल गई है। ऐनकेन प्रकरेण वह राहुल गांधी की यात्रा को बीच में ही रोकना चाहती थी, लेकिन सफलता नही मिल सकी। लेकिन अब कई साल पुराने मामूली से मानहानि के प्रकरण में न्यायालय के द्वारा राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाए जाने के तत्काल बाद ही गांधी की सांसद सदस्यता खत्म कर प्रजातंत्र का गला धोंट रही है। उन्हाने राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त किए जाने की कटु आलोचना की।
नेताओ ने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई लगातार बढ़ रही है। किसान, मजदूर, महिलाएं सभी परेशान है। कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर हो गई है। कानून का राज स्थापित हो गया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेंद्र पटेल ने मीडिया को संबोधन करते हुए कहा कि माफियाओं के द्वारा खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। अपराधियो को भाजपा सरकार का संरक्षण प्राप्त है। लेकिन केंद्र की मोदी सरकार अरबपति व्यापारी अड़ानी, अंबानी को फायदा पहुंचाने के लिए कानून को ठेंगा दिखा रही है। प्रदेश की शिवराज सरकार पर भी तीखे प्रहार करते हुए उक्त नेताओं ने कहा की प्रदेश कर्ज में डूबा हुआ है। प्रदेश सरकार सप्ताह में दो से तीन बार विश्व बैंक से करोड़ो रुपए का लोन ले रही हैं। अपराधियों पर पुलिस का खौफ नही है। खनन माफिया, लकड़ी माफिया लगातार प्रदेश के छोटे से लेकर बड़े अधिकारियो पर खुले आम हमला कर रहे है। लेकिन शिवराज सरकार की पुलिस अपराधियों पर कार्रवाही करने में अक्षम साबित हो रही है। प्रदेश में आंतक का राज स्थापित होता जा रहा हैं। कन्यादान योंजना की सामग्री में हेराफरी की जा रही है। लगातार घोटाले हो रहे है। प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह व सिलवानी विधायक द्वारा खुले मंचों से क्षेत्रों में झूठी घोषणाएं की जा रही है। सिलवानी विधानसभा में तो घोटालों के सरदार है, यहां पर वह घोटाले दर घोटाले करते जा रहे हैं। 15 साल से भाजपा के प्रतिनिधि झूठी घोषणाएं करते आ रहे हैं। इसी प्रकार सुल्तानगंज, बम्होरी एवं प्रतापगढ़ को तहसील बनाने की घोषणा की थी। सिलवानी में केंद्रीय विद्यालय की घोषणा की जो आज भी पूरी नहीं हो सकी है। वर्तमान में भाजपा सरकार घोषणा वीरों की सरकार है। भाजपा सरकार एवं उनके प्रतिनिधियों द्वारा जो झूठी घोषणाएं की हैं, उन घोषणाओं को आम जनता तक नहीं पहुंचाया गया।
उन्होने यह भी बताया कि बूथ स्तर तक कांग्रेस संगठन को मजबूत किया जा रहा हैं। प्रदेश की जनता कांग्रेस की तरफ आशा भरी नजरो से देख रही है। कांग्रेस मजबूती के साथ आगामी विधान सभा व लोकसभा का चुनाव लड़ेगी। तथा प्रदेश में कांगेस की सरकार बनने पर महिलाओं को प्रति माह 15 सौ रुपए दिए जाएंगे। साथ ही आशा-ऊशा कार्यकर्ता एवं आगंनवाड़ी कार्यकर्ता तथा अन्य शासकीय कर्मचारियो की मांगों पर गंभीरता के साथ विचार विमर्श किया जाकर पूर्ण किए जाने की कार्रवाही की जाएगी। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप शर्मा, नगर अध्यक्ष इमरान खान, पुनीत समैया, धीरज पटेल, विटटू राय आदि मौजूद रहें।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com
No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद