बिना देखे ही श्रीकृष्ण को दिल दे बैठी थी रूक्मणी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, April 17, 2023

बिना देखे ही श्रीकृष्ण को दिल दे बैठी थी रूक्मणी।

बिना देखे ही श्रीकृष्ण को दिल दे बैठी थी रूक्मणी।

बिना देखे ही श्रीकृष्ण को दिल दे बैठी थी रूक्मणी।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। क्षेत्र के कुआं गांव नवादा में चल रही भागवत कथा के छठवें दिन वृंदावन धाम से पधारी श्री जी प्रियंका शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण और माता रूक्मणी के विवाह की कथा सुनाई गई। इसके बाद पंडाल में उपस्थित श्रद्धालुओ द्वारा पैर पूजाई और कन्यादान किया गया। वृंदावन धाम से पधारी श्री जी प्रियंका शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और रूक्मणी कथा सुनाते हुए कहा कि रूक्मणी विदर्भ देश के राजा भीष्मक की पुत्री थी। वह दिखने में बहुत ही सुंदर, बुद्धिमान और सरल स्वभाव की कन्या थी।

बिना देखे ही श्रीकृष्ण को दिल दे बैठी थी रूक्मणी।

भिष्मक के दरबार में जो कोई भी आता वह भगवान श्रीकृष्ण के साहस और बुद्धिमत्ता की तारीफ करता। इसी कारण रूक्मणी श्रीकृष्ण को बिना ही देखे प्रेम करने लगी। उधर ज्यों ही रूक्मणी बड़ी हुई, वही राजा भीष्मक ने अपने पुत्र रुक्म के कहने पर रूक्मणी का विवाह चेदिराज शिशुपाल से तय कर दिया। रुकम चेदिराज का खास मित्र था।

बिना देखे ही श्रीकृष्ण को दिल दे बैठी थी रूक्मणी।

जब रूक्मणी का रिश्ता चेदीराज शिशुपाल से तय हुआ तो, रूक्मणी को चिंता सताने लगी। उन्होंने सखी साथी द्वारा कृष्ण को यह समाचार पहुंचाया कि वह भगवान कृष्ण से बहुत प्रेम करती है और उनसे वह विवाह करनी चाहती है। अगर ऐसा नही हुआ तो वह अपने प्राणों को त्याग देगी। जब यह समाचार भगवान कृष्ण ने सुना तो उन्होंने रूक्मणी का हरण कर विवाह कर लिया।

बिना देखे ही श्रीकृष्ण को दिल दे बैठी थी रूक्मणी।

कथा में श्रीकृष्ण और रूक्मणी का विवाह में श्रोद्धालुओं द्वारा पैर पूजन और कन्या दान किया गया और कलाकारों द्वारा मनमोहक झांकियां एवं नृत्य प्रस्तुत की गई। पंडाल में मौजूद श्रद्धालू भी जमकर झूम उठे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...