Post Top Ad
Tuesday, April 4, 2023
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/सिलवानी, सेन समाज संगठन की तहसील कार्यकारिणी गठित।
रायसेन/सिलवानी, सेन समाज संगठन की तहसील कार्यकारिणी गठित।
घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। सेन समाज संगठन तहसील सिलवानी की बैठक वार्ड नंबर 15 बेगवाँ कला में रखी गई। जिसमें तहसील स्तर की कार्यकारिणी घोषित की गई। तहसील स्तर पर गांव-गांव से सेन समाज बंधु एकत्रित हुए और अपनी-अपनी प्रतिक्रिया समाज के अंदर बैठक में रखी गई। आगामी आने वाले दिनों में 17 अप्रैल को संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती की रूपरेखा तहसील के सेन समाजबंधुओं द्वारा बनाई गई। जिसमें नगर में सेन समाज की संत शिरोमणि सेन जी महाराज की भव्य शोभायात्रा, प्रसादी वितरण, गोष्ठी, संस्कृतिक कार्यक्रम रखने एवं जुलूस निकालने की रूपरेखा बनाई गई।
सेन जयंती पर नगर की सभी सेन बंधुओं की प्रतिष्ठानों में ताले लगे रहेंगे। सेन समाज द्वारा महिला मंडल समिति, दुर्गा वाहिनी समिति, संरक्षक समिति, तहसील कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। संत शिरोमणि सेन महाराज की जयंती को लेकर बैठक में यह तय किया गया की आने वाली 17 तारीख को जुलूस का संचालन होगा और इसके बाद मंगल भवन में कार्यक्रम रखा जाएगा। समाज की सभी मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जाएगा एवं जिले के चुने हुए जनप्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया जाएगा। बैठक में नए अध्यक्ष का भी चुनाव हुआ। रामकृष्ण सराठे को तहसील सिलवानी का अध्यक्ष बनाया गया एवं संयम सराठे को सचिव बनाया गया और सभी लोगों ने तहसील अध्यक्ष, सचिव एवं समस्त कार्यकारिणी के सदस्यों को बधाई दी।
ब्लॉक अध्यक्ष रामकृष्ण सेन, उपाध्यक्ष गब्बर सिंह, भगवत सेन, नीतेश सेन, ब्लॉक सचिव संयम सराठे, सह सचिव आकाश सेन, कोषाध्यक्ष हेमंत सराठे, सह कोषाध्यक्ष, सह कोषाध्यक्ष बैजनाथ सेन, संदीप सेन, अंशुल सेन, लाल सेन मीडिया प्रभारी, पीयूष सेन, जितेंद्र सेन, अभिषेक सेन, प्रचार मंत्री राजकुमार सेन, नरेश सेन, सुनील सेन, संगठन मंत्री खुमान सेन, संजू सेन, अमित सेन, कार्यकारिणी सदस्य अंशुल सेन, कटक राय पानी से इंद्राज सेन, प्रतापगढ़ से गोलू सेन, अतुल सेन, ऋतिक सेन, आदित्य सेन, श्रीकांत सेन, शिवांश सेन, बीकलपुर से राहुल सेन, चंदन पिपलिया से नारायण सेन, नीलेश सेन, बमोरी उमाकांत सेन, गोविंद सेन, शुभम सेन, सियरमऊ संतोष सेन, प्रिंस सेन, रवि सेन, सिलवानी पवन सेन, रवि सेन, महेंद्र सेन जमानिया, देवेंद्र सेन आदि नवनियुक्त पदाधिकारी बने।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद