मिलन में रोड़ा बना पति तो पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उजाड़ दिया खुद का सुहाग। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, April 13, 2023

मिलन में रोड़ा बना पति तो पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उजाड़ दिया खुद का सुहाग।

मिलन में रोड़ा बना पति तो पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उजाड़ दिया खुद का सुहाग।

मिलन में रोड़ा बना पति तो पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उजाड़ दिया खुद का सुहाग।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
उत्तर प्रदेश। मैनपुरी में प्रेमी के साथ अवैध संबंध में रोड़ा बनने पर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपना सुहाग उजाड़ दिया। दोनों ने बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। इसके बाद जेब में पर्चियां डाल दीं। इस पर लिखा कि वह परेशान होकर आत्महत्या कर रहा है। लेकिन पुलिस के सामने उनकी एक न चली। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। घटना औंछा थाना व कस्बा की है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि नौ अप्रैल को कस्बा निवासी श्यामपाल का शव बबूल के पेड़ के पास पड़ा मिला था। गले में एक रस्सी बंधी थी। घटना संदिग्ध मालूम हो रही थी। परिजन व पुलिस दोनों इसे किसी की साजिश मान रहे थे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई।  बताया कि इस पर पुलिस का शक और गहरा हुआ। इसी बीच पुलिस जांच में कुछ अहम सुराग हाथ लगे। पुलिस ने श्यामपाल की पत्नी अंजू देवी से पूछताछ की। पूछताछ में उसके प्रेमी सत्यपाल उर्फ जितेंद्र कुमार का नाम सामने आया। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की। पहले तो वह पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करने लगे। लेकिन, सख्ती करने पर वह टूट गए। 

दोनों आरोपियों ने बताया कि उनके बीच अवैध संबंध हैं। पति श्यामपाल को इस बारे में पता लग गया था। वह संबंध में बाधक बन रहा था। वह बदनामी करने की बात कहते हुए पत्नी को सही रास्ते पर आने की बात कह रहा था। पत्नी पर लगातार प्रेमी से न मिलने का दबाव बना रहा था। इस पर अंजू ने प्रेमी सत्यपाल के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। दोनों ने मिलकर श्यामपाल का गला घोंटकर मार डाला। बताया कि दोनों ने हत्या को आत्महत्या दर्शाने की काफी कोशिश की। इसी कारण शव को पेड़ से लटकाने की कोशिश की। लेकिन, पुलिस को गुमराह नहीं कर सके। मौके से मृतक की जेब से कुछ पर्चियां मिलीं थीं। इसमें आत्महत्या किए जाने की बात लिखी थी। ऐसी ही दो पर्चियां मृतक के घर से भी बरामद हुईं। जांच में पता चला कि पत्नी ने प्रेमी से पर्चियां लिखवाने के बाद जेब में डाली थीं। ताकि पुलिस इसे आत्महत्या समझे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...