लपेटे में नेताजी- मुरैना, हम तो खुद शराब के ठेकेदार, जवाब सुनकर भड़की महिलाएं - वीडियो वायरल; देंखें VIDEO - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, April 4, 2023

लपेटे में नेताजी- मुरैना, हम तो खुद शराब के ठेकेदार, जवाब सुनकर भड़की महिलाएं - वीडियो वायरल; देंखें VIDEO

शिकायत लेकर पहुंची महिलाओं से बीजेपी विधायक ने कहा कैसे शराब बंद करादें, हम तो खुद शराब के ठेकेदार, जवाब सुनकर भड़की महिलाएं।

लपेटे में नेताजी- मुरैना, हम तो खुद शराब के ठेकेदार । जवाब सुनकर भड़की महिलाएं–वीडियो वायरल:- देंखें विडियो

मुरैना।
          मुरैना के जौरा से भाजपा विधायक सूबेदार सिंह का एक विडियो शोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है हालाकि घातक रिपोर्टर इस विडियो की पुष्टि नहीं करता।

       मामला उस समय का है जब शराबियों और शराब के ठेके से परेशान महिलाएं जब एक विधायक के पास शिकायत लेकर पहुंची तो विधायक का जवाब सुनकर महिलाएं भी सन्न रह गईं।

मुरैना के जौरा से भाजपा विधायक सूबेदार सिंह रजौधा शराब ठेकेदार हैं। यह बात खुद उन्होंने वायरल विडियो में स्वीकारी है। मामला मुरैना के सांकरा गांव का बताया जा रहा है जहाँ शराब ठेका बंद कराने की मांग को लेकर महिलाएं, विधायक के पास पहुंचीं थी। महिलाओं से बातचीत के दौरान विधायक ने कहा- हम खुद शराब ठेकेदार हैं। बताओ कैसे बंद कराएं शराब शायद नेताजी ने कभी सोचा भी नहीं होगा की जो महिलायें फरियाद लेकर उनके पास पहुँचीं हैं वो विडियो भी बनाकर वायरल कर सकती है बस इसी गलत फहमी में खेला हो गया ?

देंखें विडियो


जवाब सुनकर भड़की महिलाओं ने भी सवाल कर दिया- बताओ, शराब का ठेका कितने में लिया और तुमको कितना मिलता है। इस बातचीत का वीडियो भी वायरल हुआ है।

विधायक ने बताया कि महिलाएं सांकरा में शराब बिकने की शिकायत लेकर आई थी। बोली कि शराब ठेका बंद करा दो। इस पर मैंने कह दिया कि हम खुद ही शराब ठेकेदार हैं, फिर कैसे बंद कराएं। शराब अवैध बिक रही होगी तो थानेदार को भेजकर बंद करा देंगे।

शिकायत करने पहुंची आक्रोशित महिलाएं विधायक से बोलीं- तुम शराब के ठेकेदार हो, तो हम क्या पागल हैं, जो मार खाएंगे और फिर बाद में हम मारपीट करेंगे तो तुम कहोगे कि महिलाएं मारपीट करती हैं,। इस पर विधायक बोले- सही बात है। महिलाएं फिर बोलीं- गिलास दे रहे हैं, पानी दे रहे हैं और घर में बैठाकर पिला रहे हैं, यह कौन सा नियम है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...