Post Top Ad
Saturday, April 8, 2023
Home
उत्तर प्रदेश
खेल
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
औरैया की बेटी का राष्ट्रीय कबड्डी टीम में हुआ चयन, मध्य प्रदेश में ले रही ट्रेनिंग।
औरैया की बेटी का राष्ट्रीय कबड्डी टीम में हुआ चयन, मध्य प्रदेश में ले रही ट्रेनिंग।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। अजीतमल तहसील क्षेत्र में एक किसान की बेटी का राष्ट्रीय कबड्डी टीम में चयन हुआ है। बेटी का चयन होने पर परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं इस उपलब्धि पर विद्यालय के शिक्षकों ने बधाई दी है। पिता ने बताया कि बेटी मध्य प्रदेश में ट्रेनिंग ले रही है। अजीतमल तहसील क्षेत्र के गांव एलची नगर के रहने वाले किसान अभिलाख गौतम के चार बेटियां और एक बेटा है। दूसरे नंबर की बेटी रोली का अंडर-19 राष्ट्रीय कबड्डी टीम में चयन होने पर परिवार में खुशी का माहौल है। सामान्य परिवार में जन्मी रोली के पिता खेती किसानी का काम करते हैं। पिता अभिलाख गौतम ने बताया कि रोली बचपन से ही नटखट स्वभाव की है। वह अक्सर गांव की लड़कियों के साथ कबड्डी खेला करती थी। जैसे-जैसे वह बड़ी होती गई उसकी प्रतिभा में निखार आता गया। गांव के छोटे मैदान से निकलकर मध्य प्रदेश के भिंड जिले में राष्ट्रीय कबड्डी कोच भुवनेश्वर यादव की देखरेख में प्रशिक्षण ले रही है। रोली जनता इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्रा है। बीते 11 मार्च को आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में इटावा को हराकर सेमीफाइनल जीता था। वहीं लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हुई मैराथन दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया था। वहीं रोली राष्ट्रीय कबड्डी टीम की तरफ से दिल्ली के जवाहर लाल स्टेडियम में खेलेगी। रोली के परिवार में खुशी का माहौल है। रोली का राष्ट्रीय कबड्डी टीम में चयन होने पर पीटीआई होशियार सिंह, पीटीआई नीरज राजपूत, भानु दुबे, गोविन्द, हरिओम भदौरिया तथा जनपदीय ने बधाई दी है।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# खेल
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
Share This
About Ghatak reporter
ताजा खबर
Labels:
उत्तर प्रदेश,
खेल,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद