Post Top Ad
Wednesday, April 5, 2023
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, गुरुवार को मनाया जाएगा श्रीराम भक्त हनुमान जी का जन्मोत्सव, छिंद मंदिर में लगेगा श्रद्धालुओं का ताता।
रायसेन/बरेली, गुरुवार को मनाया जाएगा श्रीराम भक्त हनुमान जी का जन्मोत्सव, छिंद मंदिर में लगेगा श्रद्धालुओं का ताता।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। हनुमान जन्मोत्सव को लेकर छिंद धाम मंदिर को विद्युत साज-सज्जा से सजाया गया है। मंदिर पहुंच मार्ग पर जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए पानी पीने के लिए व्यवस्था कराई गई है। मंदिर अध्यक्ष कृष्ण कुमार रघुवंशी ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव को लेकर संपूर्ण तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। प्रातः 5.00 हनुमान जी महाराज को चोला चढ़ाया जाएगा, वही मंदिर पर ध्वज पताका लहराई गई है। श्रद्धालुओं को मंदिर पहुंचने में अव्यवस्था ना हो इसके लिए वाहनों के पार्किंग हेतु मंदिर से दूर खेत में जगह उपलब्ध कराई गई है। भजन संध्या कार्यक्रम मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, विधायक रामपाल सिंह राजपूत, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष संजय मसानी, विधायक देवेंद्र सिंह पटेल एवं पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश पाठक की उपस्थिति रहेगी। एसडीओपी राजीव जंगले एवं थाना प्रभारी आशीष सप्रे ने बताया कि पर्याप्त मात्रा में मंदिर पहुंच मार्ग पर पुलिस व्यवस्थाएं कराई गई हैं। वाहनों को मंदिर पहुंच मार्ग से दूर ही रोका जाएगा। चार पहिया वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित किए गए है। संकट मोचन श्रीराम भक्त हनुमान जी का जन्मोत्सव बैशाख की पूर्णिमा 6 अप्रैल गुरुवार को श्रद्धाभक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाया जाएगा। शहर के सभी हनुमान मंदिरों सहित छिंद धाम मंदिर श्रीराम रसिया दरबार सीहोरा खुर्द, दादाजी हनुमान पठारिया धाम में पूजन आरती की धूम रहेगी।
मंदिर अध्यक्ष कृष्ण कुमार रघुवंशी ने बताया कि श्री हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर प्रसिद्ध भजन गायिका संजू बघेल के मुखारविंद से भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। हर वर्ष हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर भजन गायक संजू बघेल के द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाती है। कपि में तोसे उरिण हो नाही, मौरे मन अति दृढ़ विश्वासा, राम से अधिक राम करि दासा। राम काज कीन्हें बिनु मोहि कहां विश्राम वाली चौपाइयों से अभिमंत्रित हनुमत लला के प्रति देवत्व का भाव सर्वविदित रहा है। यह बात मंदिर अध्यक्ष कृष्ण कुमार रघुवंशी कहते हैं। उनका कहना है कि कलयुग में मारुति नंदन हनुमान जागृत देव हैं, वे शक्ति और बल बुद्धि के दाता हैं। इस कारण उनकी भक्ति में समाज उद्धत हो रहा है। जगह-जगह हनुमान मंदिरों की स्थापना और उनका यशगान की प्रथा चल रही है। हनुमान जन्मोत्सव को लेकर शहर में हनुमान भक्तों और खासकर युवाओं में विशेष उत्साह देखा जाता है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद