Post Top Ad
Thursday, April 6, 2023
Home
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
धर्म
हनुमान महोत्सव के अवसर निकली भव्य श्री राम शोभा यात्रा, शांति व्यवस्था हेतु अधिकारियों की रही मौजूदगी।
हनुमान महोत्सव के अवसर निकली भव्य श्री राम शोभा यात्रा, शांति व्यवस्था हेतु अधिकारियों की रही मौजूदगी।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। गुरुवार को नगर क्षेत्र में हनुमान महोत्सव के अवसर पर हजारों की संख्या में मौजूद विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल सहित नगर के युवाओं द्वारा श्री राम शोभा यात्रा निकाली गई। अजीतमल कस्बे के प्राचीन मेला स्थल से शुरू हुई शोभा यात्रा का शुभारंभ भगवान श्री राम के चित्र पर पूजन करने के उपरांत हुआ। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, प्रखंड अध्यक्ष शिव महेश दुबे, योगेश्वर पांडे, प्रमुख अनिल दीक्षित, राजेंद्र चौधरी, आशीष तिवारी, शिव प्रकाश शुक्ला, प्रांत मंदिर मंत्री अभिषेक भदौरिया, सोनू सेंगर, दीपक वर्मा एवं आकाश गुप्ता आदि लोगों ने भगवान के स्वरूप में सजे बच्चों का माल्यार्पण पुष्प बरसाए और पूजन अर्चन किया।
शोभा यात्रा में अजीतमल तिराहे पर सुख सदन के सामने, बाबरपुर तिराहे सहित कई स्थानों पर भगवान के रूप में रथों पर सवार सुंदर रूपो पर पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का महिलाओं द्वारा स्वागत किया गया। अजीतमल कस्बे से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होते हुए इटावा रोड आदि स्थानों पर भ्रमण किया। यात्रा में भगवान के रूप में सजे नन्हे-मुन्ने बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे।
यात्रा में युवाओं की टोली भक्ति गीतों पर थिरकते हुए आगे चल रही थी। इस दौरान अरुण तोमर, माधव राजावत, शिवा चौहान, मनीष त्रिपाठी, ओमवीर यादव, सौरभ दीक्षित, गोपाल सेंगर, मोनू दिवाकर, छोटू नागर, आदित्य राजपूत, विमल शर्मा, हरिओम, आकाश गुप्ता, रीबू पोरवाल, विपिन, उमंग पोरवाल, विशाल सोनी, रीबू सविता, आकाश गुप्ता, अंकित गुप्ता, अंकित मिश्रा, सुनील मिश्रा, राम दुबे, मनोज सिंह, शिव कुमार दिवाकर, नरेंद्र सिंह व हजारों की संख्या में युवा मौजूद रहे।
शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु भारी पुलिस बल मौजूद रहा। वही जिलाधिकारी प्रकाश चंद श्रीवास्तव, पुलिस कप्तान चारू निगम, अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा, उप जिलाधिकारी अजीतमल अखिलेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी अजीतमल भरत पासवान, प्रभारी निरीक्षक अजीतमल शशि भूषण मिश्रा सहित जनपद के कई थानों का पुलिस बल कस्बे में यात्रा के दौरान मौजूद रहा। पूरी यात्रा की ड्रोन कैमरे से निगरानी होती रही। देर शाम यात्रा बाबरपुर कस्बे के संतोषी माता मंदिर पर समाप्त हुई।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# धर्म
Share This
About Ghatak reporter
धर्म
Labels:
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
धर्म
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com







No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद