Post Top Ad
Saturday, April 29, 2023
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, घटिया निर्माण कार्यों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने ठेकेदार को लगाई फटकार, मंत्री बोले- समय सीमा में पूर्ण कराएं।
रायसेन, घटिया निर्माण कार्यों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने ठेकेदार को लगाई फटकार, मंत्री बोले- समय सीमा में पूर्ण कराएं।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। देवनगर में शासकीय हासे स्कूल, हॉस्पिटल और घटिया नाला निर्माण को लेकर ठेकेदारों को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने जमकर फटकार लगाई। शनिवार को दोपहर बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी द्वारा देवनगर पहुंचकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवनगर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण उपरांत स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कलेक्टर अरविन्द दुबे, जिला शिक्षा अधिकारी एमएल राठौरिया सहित संबंधित अधिकारियों के साथ विकास और निर्माण कार्य के बारे में चर्चा कर गुणवत्ता के साथ समय सीमा में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बाद में देवनगर में पंचायत द्वारा दुकानों के सामने घटिया नाले के निर्माण कार्यों, अस्पताल बिल्डिंग के घटिया निर्माण पर ठेकेदार की खिंचाई की।
व्यापारियों ने स्वास्थ्य मंत्री को शिकायत की कि नाले की निर्माण लागत करीबन 9 लाख रुपये है। पंचायत के प्रतिनिधियों पर सवाल करते हुए नाला निर्माण की गुणवत्ता की जांच की मांग की गई। फोरलेन सड़क निर्माण सौंदर्यीकरण कार्य जो कि 53 करोड़ की लागत से हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी द्वारा रायसेन सर्किट हाउस में लोक निर्माण विभाग द्वारा नगर में बनाए जा रहे मुख्य मार्ग पर सौंदर्यीकरण स्ट्रीट लाइट कार्य की समीक्षा कर कलेक्टर अरविन्द दुबे को आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके पश्चात स्वास्थ्य मंत्री ने रायसेन में सागर रोड टोल टैक्स के समीप निर्माणाधीन पुलिया का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर दुबे से कार्य प्रगति के संबंध में चर्चा की। साथ ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण कराने के भी निर्देश दिए।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद