रायसेन/बरेली, श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व निकाली गई भव्य शोभायात्रा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, April 15, 2023

रायसेन/बरेली, श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व निकाली गई भव्य शोभायात्रा।

 श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व निकाली गई भव्य शोभायात्रा।


रायसेन/बरेली, श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व निकाली गई भव्य शोभायात्रा।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। एक तरफ तो कोरोना धीरे-धीरे दस्तक देता जा रहा है तो दूसरी और नगर प्रशासन इस गंभीर बीमारी से बचाव के लिए नागरिकों को आगाह नहीं कर पा रहा है। वही हर सप्ताह शहर और शहर से लगे ग्रामीण अंचलों मे सामाजिक-धार्मिक आयोजनों की बाढ़ सी आई हुई है। वहीं इसी क्रम में शहर से लगभग 2 किलोमीटर दूरी पर सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन प्रारंभ किया गया। आयोजन से पूर्व स्थानीय रामलीला मैदान से भव्य कलश यात्रा का आयोजन प्रारंभ किया गया। कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश धारण किए हुए थी, वही श्रीमद् भागवत कथा शास्त्र को कथा के मुख्य यजमान अपने सर पर धारण किए हुए चल रहे थे तो दूसरी और नगर प्रशासन सड़कों पर व्यवस्था बनाते हुए देखा गया। शोभायात्रा में श्रद्धालु अपने हाथों में ध्वज पताका लिए हुए थे, वहीं घोड़ों पर सवार युवक जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभा यात्रा का नगर के मुख्य मार्ग पर जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा में रथ पर सवार कथावाचक महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी सवार थे, जिनकी भी जगह-जगह पूजन अर्चना की जा रही थी। शोभा यात्रा का समापन ग्रामपंचायत कामतोन सीमा से प्रारंभ हुई कथा स्थल पर किया गया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...