Post Top Ad
Friday, April 14, 2023
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/सिलवानी, स्वच्छता की कार्यशाला में सफाई मित्रों को दिया प्रशिक्षण, स्वास्थ्य की भी जांच हुई।
रायसेन/सिलवानी, स्वच्छता की कार्यशाला में सफाई मित्रों को दिया प्रशिक्षण, स्वास्थ्य की भी जांच हुई।
घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। स्वच्छता मित्रों की क्षमतावर्धन कार्यशाला के लिए नगर परिषद सिलवानी द्वारा स्वच्छता की पाठशाला का आयोजन नगर परिषद के सभा कक्ष में किया गया। इसमें सफाई मित्रों को आगामी चुनौतियों और नवीन प्रणालियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जबकि उनके स्वास्थ्य का परीक्षण भी किया गया। विभिन्नि विषय विशेषज्ञों द्वारा उन्हें कई जानकारी दी गई। दिन भर चली कार्यशाला में निकाय के सभी स्वच्छता मित्र शामिल हुए, उन्हें सम्मानित भी किया गया।
नगर परिषद अध्यक्ष रेशु विभोर नायक एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी सुनील कुमार जैन एवं नगर परिषद के कर्मचारी तथा स्वास्थ्य विभाग से ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम उपस्थित रही। इस मौके पर सफाई मित्रों को स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में सफाई मित्रों की भूमिका की जानकारी दी। साफ-सफाई की नई प्रणाली और मशीनीकरण के प्रभावों की जानकारी देने के अलावा उन्हें लघु फिल्मों के माध्यम से सफाई मित्रों के लिए शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सफाई मित्रों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें व्यक्तिगत स्वास्थ्य सुरक्षा की जानकारी दी गई। इस अवसर पर सरस्वती जी की पूजन अर्चना कर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने सफाई मित्रों का सम्मान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर परिषद अध्यक्ष रेशु विभोर नायक ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में सफाई मित्रों की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के सभी सफाई मित्र बेहतर तरीके से कार्य कर रहे हैं। निकाय की ओर से भी कोशिश होती है कि सफाई मित्रों को किसी साधन, सुविधाओं की कमी ना हो। नपाध्यक्ष ने कहा कि सफाई मित्रों को संकल्प लेना चाहिए कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में सिलवानी नगर परिषद को नंबर वन पर लाना है। इसके लिए एक टीमवर्क की तरह कार्य कर आम लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करना होगा। सभी का लक्ष्य न.प सिलवानी को नंबर वन लाने पर होना चाहिए।
स्वच्छता की पाठशाला के दौरान जीरो वेस्ट इवेंट का आयोजन किया गया। इसमें नगर परिषद की टीम ने पॉलीथीन डिस्पोजल कप, ग्लासर, कटोरी, थाली आदी के उपयोग को रोकने के लिए उसके विकल्पों की जानकारी दी। पॉलीथीन, डिस्पोजल पर लगाए गए प्रतिबंधों और इसके उपयोग पर होने वाले जुर्माने की जानकारी दी गई।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद