Post Top Ad
Monday, April 3, 2023
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मंदिर जाते समय रास्ते में हुआ विवाद, विवाद के चलते युवक को मारी गोली।
मंदिर जाते समय रास्ते में हुआ विवाद, विवाद के चलते युवक को मारी गोली।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। थाना फफूंद क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार की दोपहर दो पक्षों में आपसी विवाद को लेकर गोली चल गई। छाती के नीचे छर्रा लगने से जैतपुर गांव निवासी शेखर शुक्ल (18) बाइक सहित गिर पड़े। हमलावर घटना स्थल से भाग निकले। शेखर शुक्ल अपने भाई समेत दो दोस्तों के साथ जैतपुर गांव स्थित मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे सार्थक तिवारी और आफताब की रास्ते में किसी बात को लेकर बहस हो गई।
बहस में गहमा-गहमी में मामला तूल पकड़ने के बाद जान से मारने की नीयत से शेखर को गोली मार दी। देसी तमंचा से चलाई गई गोली का एक छर्रा उनकी छाती के नीचे धंस गया। बड़े भाई को गिरा देख छोटे भाई सहित साथ में जा रहे उसके दोस्तों ने शोर मचाया तो हमलावर घटना स्थल से भाग निकले।
घटना की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक सहित आला अधिकारी, फफूंद थाना पुलिस और अजीतमल कोतवाली से पुलिस पहुंच गई। पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया कि घायल को चिचौली स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से कानपुर के लाला लाजपत राय चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया है। मामले की जांच की जा रही है, आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीमें गठित कर दी गई है।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
Share This
About Ghatak reporter
ताजा खबर
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद