अज्ञात कारणों से ऑटो में लगी आग, मालिक की मौत, ऑटो हुआ खाक। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, April 4, 2023

अज्ञात कारणों से ऑटो में लगी आग, मालिक की मौत, ऑटो हुआ खाक।

अज्ञात कारणों से ऑटो में लगी आग, मालिक की मौत, ऑटो हुआ खाक।

  • एसपी, एएसपी, सीओ समेत पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

अज्ञात कारणों से ऑटो में लगी आग, मालिक की मौत, ऑटो हुआ खाक।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। अछल्दा बिधूना मार्ग पर सीएनजी ऑटो लेकर बिधूना की तरफ आ रहे ऑटो में अज्ञात कारणों से लगी आग से ऑटो के मालिक की गंभीर रूप से जलकर मौत हो गई है वहीं ऑटो भी पूरी तरह जल गया है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया है। जानकारी पर एसपी एएसपी सीओ समेत पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के अनुसार मृतक लगभग 3 माह पूर्व अपनी पत्नी की हत्या के मामले में जेल से छूट कर आया था और उसने अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए सवारियां ढोने को आटो खरीदा था। जानकारी के मुताबिक बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रुरुकला निवासी लगभग 39 वर्षीय जवाहरलाल दुबे पुत्र राधेश्याम अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या के मामले में फतेहगढ़ जेल से लगभग 3 माह पूर्व जमानत पर छूट कर आया था और उसने अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए सवारियां ढोने को सीएनजी ऑटो खरीदा था। मंगलवार को जवाहरलाल दुबे अछल्दा बिधूना मार्ग पर होकर अछल्दा की तरफ से रुरूगंज बिधूना की तरफ आ रहा था तभी ग्वारी गांव के मोड़ के समीप अपरान्ह लगभग 3 बजे अज्ञात कारणों से उसके सीएनजी ऑटो में भीषण आग लग गई जिससे जवाहरलाल दुबे गंभीर रूप से जलकर घायल हो गया। जानकारी पर पुलिस अधीक्षक चारू निगम अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह अछल्दा थाना पुलिस व फायर ब्रिगेड तत्काल मौके पर पहुंच गई। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक ऑटो पूरी तरह चुका था। ऑटो मालिक को चिंताजनक हालत में आनन-फानन एंबुलेंस से बिधूना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि ऑटो में आग लगने का सही कारण स्पष्ट नहीं हो गया है लेकिन प्रथम दृष्टया सीएनजी गैस लीकेज से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। मृतक के दो पुत्रियां हैं। मृतक के शव का पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है वही उसके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया है कि आटो में आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...