रायसेन, आशा-उषा कार्यकर्ताओं व सुपरवाइजरों ने निकाली महारैली, कलेक्ट्रेट भवन तक लगाया जाम। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, April 13, 2023

रायसेन, आशा-उषा कार्यकर्ताओं व सुपरवाइजरों ने निकाली महारैली, कलेक्ट्रेट भवन तक लगाया जाम।

आशा-उषा कार्यकर्ताओं व सुपरवाइजरों ने निकाली महारैली, कलेक्ट्रेट भवन तक लगाया जाम।

  • बार-बार जाम के हालात से वाहन चालक हुए बेहाल।

रायसेन, आशा-उषा कार्यकर्ताओं व सुपरवाइजरों ने निकाली महारैली, कलेक्ट्रेट भवन तक लगाया जाम।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। आशा उषा कार्यकर्ता पर्यवेक्षक और सफल सुपरवाइजर में गुरुवार को दोपहर अपनी जायज मांगों को लेकर शहर में महारैली निकाली नारेबाजी के बीच आशा कार्यकर्ता सागर भोपाल चौराहे से पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची जहां मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर अरविंद दुबे को ज्ञापन सौंपा गया यह महारैली सीटू मंडीदीप के बैनर तले आशा कार्यकर्ता सुपरवाइजरों  ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान निकाली गई ।महारैली का नेतृत्व संगठन की जिला अध्यक्ष कृष्णा ठाकुर की रहनुमाई में किया गया।

हाईवे पर बार-बार जाम से परेशान रही आवाम

गुरुवार को दोपहर आशा कार्यकर्ता और सहयोगिनी सीटू मंडीदीप रायसेन के बैनर तले महिला बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरी मैं बाजूबंद पर काली पट्टी बांधकर प्रदेश सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रशासन कर रही थी इस दौरान आशा कार्यकर्ता महिलाओं ने प्रदेश की शिवराज सरकार को जमकर कोसा और मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महादेवी के दौरान सागर भोपाल चौराहे इंडियन चौराहे सहित कलेक्ट्रेट कलेक्टर बंगले के सामने और कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री की कर्मचारी विरोधी नीतियों की कड़े शब्दों में आलोचना की के बाद प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कलेक्टर अरविंद दुबे को सौंपा गया। नेशनल हाईवे 146 पर इस महा रैली के दौरान बार-बार जाम के हालात बने जिससे वाहन चालक सहित राहगीरों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ा। हालांकि पुलिस अधिकारी पुलिस जवानों द्वारा ट्रैफिक सिस्टम को।नियंत्रित करने की कोशिश भी की।लेकिन उनके प्रयास नाकाम रहे। वाहन लोडिंग वाहन यात्री बसें सुस्त गति से रेंगते नजर आए। इस अवसर प्रदर्शन में सीटू मंडीदीप के पद्मानमन, संगठन की जिलाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर, लक्ष्मी कुशवाहा रानी लोधी राजलक्ष्मी सेन आदि शामिल हुए।

जमकर की मुख्यमंत्री, मोदी के खिलाफ नारेबाजी

शहर में निकाली गई विरोध प्रदर्शन की महारैली में आशा उषा कार्यकर्ताओं का पद सुपरवाइजर हों और पर्यवेक्षकों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ कर्मचारी विरोधी नीतियों को लेकर जमकर नारेबाजी की।मामा तेरी, मोदी तेरी तानाशाही तानाशाही... अब नहीं चलेगी। हर घर से हमारा नाता है सरकारें बदलना आता है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...