Post Top Ad
Thursday, April 6, 2023
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
विडियो
रायसेन/बरेली, छिंद धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, कलेक्टर, एसपी सहित पुलिस की रही हर मूवमेंट पर नजर; देखें VIDEO
रायसेन/बरेली, छिंद धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, कलेक्टर, एसपी सहित पुलिस की रही हर मूवमेंट पर नजर; देखें VIDEO
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र छिंद धाम दरबार जहां हर वर्ष हनुमान जन्मोत्सव के शुभ मौके पर क्षेत्र ही नहीं अपितु महानगरों और अन्य जिलों के श्रद्धालु हनुमान जी महाराज के दर्शनों को पहुंचते हैं। इस बार श्रद्धालुओं के मंदिर प्रवेश हेतु चारों द्वार खोले गए थे, दादा के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं को मशक्कत नहीं करना पड़ी। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर प्रातः 5.00 बजे हनुमान जी महाराज को मंदिर के पुजारियों के द्वारा चोला चढ़ाया गया, मंदिर की गुंबद पर ध्वज पताका लहराई गई। राम दरबार और हनुमान जी महाराज की पूजन अर्चना के बाद श्रद्धालुओं का मंदिर में प्रवेश प्रारंभ किया गया। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी महाराज के समक्ष माथा टेक मन्नते मांगी।
इस बार हनुमान जन्मोत्सव पर छिंद धाम में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब और हर मूवमेंट पर पुलिस प्रशासन की नजर रही। डीआईजी जगत सिंह राजपूत, जिला कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे, एसपी विकास सिंह, एसडीओपी राजीव जंगले एवं थाना प्रभारी आशीष सप्रे भी छिंद वाले दादा के दरबार में माथा टेकने पहुंचे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी की मॉनिटरिंग बरेली पुलिस थाने में पदस्थ पुलिस अधिकारियों सहित प्रशासनिक अमले की रही। मंदिर अध्यक्ष कृष्ण कुमार रघुवंशी ने बताया कि इस बार हनुमान जन्मोत्सव पर दादा के दरबार में लगभग 50 हजार श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पुण्य लाभ कमाया। हनुमान जी महाराज की प्रातः आरती के बाद दोपहर 4 बजे महाआरती की गई। महा आरती में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह मसानी, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत, नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सुरेश पाठक, राष्ट्रीय हिंदू सेना नगर अध्यक्ष राकेश दुबे सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद