Post Top Ad
Friday, April 7, 2023
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
विडियो
रायसेन/सिलवानी, हनुमान जन्म उत्सव पर जयकारों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, देर रात तक हुए धार्मिक कार्यक्रम; देखें VIDEO
रायसेन/सिलवानी, हनुमान जन्म उत्सव पर जयकारों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, देर रात तक हुए धार्मिक कार्यक्रम; देखें VIDEO
घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। भगवा मय हुई सिलवानी, तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में हनुमान जन्म उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कई गांवों में श्री हनुमान मंदिरो पर कई धार्मिक आयोजन हुए। इस अवसर पर मंदिरों में बजरंग बली को आकर्षक आंगी धारण करवाई गई। इसके साथ ही मंदिरों पर भजन कीर्तनों के साथ अखंड रामायण एवं सुंदर कांड के पाठ के हवन अनुष्ठान सम्पादित हुए।
इधर, सिलवानी में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के नेतृत्व में श्री हनुमान जी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीण केसरिया वस्त्रों में जय श्रीराम के जयकारे उद्घोष के साथ चल रहे थे। भव्य चल समारोह में श्री हनुमान जी महाराज के भजनों पर युवा थिरकते हुए दिखाई दिए। वही सिलवानी के प्रमुख चौराहों पर क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत, रायसेन जिला कलेक्टर अरविंद दुबे, पुलिस डीआईजी, रायसेन एसपी विवेक सेहवाल, नगर परिषद सिलवानी के अध्यक्ष रेशु विभोर जैन, सिलवानी मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला एवं विभिन्न संगठन के द्वारा फूल बरसाकर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
यह शोभायात्रा सिलवानी के बड़े मंदिर जमानिया पुरा से प्रारंभ हुई जो कि नगर के प्रमुख मार्ग होते हुए श्री अनगढ़ हनुमान मंदिर बजरंग चौराहा परिसर पहुंची। इसके बाद मंदिर पर श्री हनुमान जी महाराज की पूजा अर्चना के पश्चात चल समारोह का समापन हुआ। हनुमान जन्म उत्सव पर जमानिया एवं सियरमऊ में भी आयोजन हुए।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com
.jpeg)




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद