Post Top Ad
Sunday, May 28, 2023
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, श्री राम के वन जाने की बात सुनकर पूरा अवधपुरी रो पड़ा - अनिरुद्ध आचार्य महाराज।
रायसेन/बरेली, श्री राम के वन जाने की बात सुनकर पूरा अवधपुरी रो पड़ा - अनिरुद्ध आचार्य महाराज।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। छिंद धाम प्रांगण में आयोजित श्रीराम महायज्ञ और सात दिवसीय श्रीराम कथा के मुख्य यजमान क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सिंह पटेल जिनके द्वारा संपूर्ण आयोजन पर विशेष रुचि रखी जा रही है। उनके ही अथक प्रयासों के चलते इस क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा धार्मिक और सामाजिक आयोजन हो पाना संभव हो सका है। श्री राम कथा के पांचवे दिवस कथा पांडाल श्रद्धालुओं से खचाखच भरा हुआ था। इस मौके पर कथा श्रवण करने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव जब कथा स्थल पर पहुंचे तो विधायक देवेंद्र सिंह पटेल, कांग्रेस के प्रदेश सचिव कविंद्र सिंह रघुवंशी के द्वारा जहां उनका सम्मान किया गया वहीं गुरुजी अरुण यादव के द्वारा चरण वंदना की। राम कथा श्रवण कराते हुए कथा वाचक भगवान राम का 14 वर्ष का वनवास काल का प्रसंग का वर्णन किया। कथावाचक अनिरुद्राचार्य ने कहां कि जब भगवान के राजतिलक की तैयारियां की जा रही थी तभी महारानी कैकई ने महाराजा दशरथ से अपने दो वचन मांगती है और कहती है कि पहले राम की सौगंध खाएं और मेरे वचन मुझे दे।
राजा दशरथ खुशी में रानी से कहते है कि जो मांगे मैं वहीं दूंगा, तब महारानी कैकई दशरथ से मांगती है कि मेरे बेटे भरत को राजगद्दी मिले और राम को 14 वर्ष का वनवास मिले। इतना सुनते ही महाराजा दशरथ धरती पर गिर जाते हैं। राम सहित सब यहां पहुंचते हैं, राम जी जब वनवास को जाने लगते हैं तो उनके साथ वन जाने के लिए सीता व लक्ष्मण भी तैयार हो जाते हैं। श्रीराम के वन जाने की बात सुनकर पूरा अवधपुरी रो पड़ा। राम का इतना प्रेम अवधपुरी के प्रति था कि राम का राजतिलक होना था, लेकिन माता-पिता की आज्ञा का पालन करने के लिए राम 14 वर्ष के लिए वनवास के लिए निकल पड़े। भगवान राम वनवास में कहीं साधु-संतों की जंगल में रहते हुए रक्षा की, कहीं राक्षसों का सहार भी किया। इस दाैरान वनवास काल के प्रसंग काे सुनकर कथा पांडाल में मौजूद श्रद्धालु भावविभोर हुए।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद