Post Top Ad
Monday, May 29, 2023
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, यूवक की मौत से गुस्साए लोगों ने पिपरिया नाके पर लगाया जाम, डेढ़ घंटे तक आवागमन रहा बंद।
रायसेन/बरेली, यूवक की मौत से गुस्साए लोगों ने पिपरिया नाके पर लगाया जाम, डेढ़ घंटे तक आवागमन रहा बंद।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। युवक की मौत से उग्र हुए परिजनों और भीम आर्मी के लोगों के द्वारा नगर के पिपरिया मार्ग पर 10.30 से चक्का जाम लगा दिया। जाम की जानकारी लगते ही प्रशासनिक अमला घटनास्थल पर पहुंच गया। इस दौरान एसडीएम संतोष मुद्गल, एसडीओपी राजीव जंगले, थाना प्रभारी आशीष सप्रे और विद्युत मंडल के आला अधिकारियों के द्वारा परिजनों को काफी समझाइश दी जा रही है। तब कहीं जाकर 12.00 बजे परिजनों द्वारा जाम हटाया गया। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक सोनू की बुआ सुनीता अहिरवार ने बताया कि सोनू नोनिया बरेली फीडर लाइनमैन के पद पर कार्यरत था। वह 2 दिन की छुट्टी पर था, उसके बाद भी मेरे भतीजे को जबरन घर से बुलाकर ले गए। बता दें कि 4.00 बजे शुभम कुर्मी ने सोनू को फोन लगाया था। घटना के संबंध में अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के द्वारा लगाए जाने वाले आरोप को लेकर पुलिस के द्वारा पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच की जाएगी। साथ ही पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारण का खुलासा होगा। वही परिजनों का कहना है कि विगत 15 दिन पहले भी विद्युत सप्लाई को लेकर विद्युत मंडल के द्वारा एक प्रकरण थाने में दर्ज कराया गया है। जिसको लेकर ही पुलिस के द्वारा समस्त पुराने मामलों की जांच करेगी। मृतक के पिता बाबूलाल अहिरवार ने बताया कि घटना दिनांक 28 मई को पहले शुभम ने सोनू को फोन लगाया था के बाद शुभम कुर्मी सोनू को अपने साथ घर से 4.00 बुलाकर जबरदस्ती ले गया। रात में 12.00 इनको अस्पताल में कोई छोड़कर चला गया। इस दौरान मृतक के शरीर से काफी खून बह गया। सर में और आंख में गंभीर चोट के साथ-साथ बताया जा रहा है, दोनों हाथों में फैक्चर भी है। उक्त घटना हादसा है या हत्या यह पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी। चक्का जाम करने वाले महिलाओं और पुरुषों के द्वारा मृतक को न्याय और आरोपी को सजा की मांग को पिपरिया के पास लगभग डेढ़ घंटे जमे रहे। पुलिस ओर प्रशासन की काफी समझाइश के बाद भीम आर्मी के लोग और परिजन मानने को तैयार हुए।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद