Post Top Ad
Sunday, May 28, 2023
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, धीरे-धीरे बढ़ रहा पुरुष नसबंदी का आंकड़ा, लेकिन महिलाओं से काफी पीछे।
रायसेन, धीरे-धीरे बढ़ रहा पुरुष नसबंदी का आंकड़ा, लेकिन महिलाओं से काफी पीछे।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। नसबंदी कराने से पुरुष हमेशा कतराते रहे हैं। लेकिन अब उनकी विचार धारा कुछ बदल रही है। इस वर्ष नसबंदी 1230 ने कराई है। जबकि तीन साल पहले 104 लोगों ने कराई थी। हालांकि नसबंदी का आंकड़ा बढ़ना एक अच्छा संकेत है। इसके बाद भी महिला नसबंदी से पुरुष काफी पीछे है। जागरूकता से ही इस अंतर को कम किया जा सकता है। महिला और पुरुष की नसंबदी जब समान रूप से होने लगेगी, तभी जनसंख्या पर नियंत्रण पाया जा सकेगा।
नसबंदी कराने पर मिलती है प्रोत्साहन राशि
महिला और पुरुष को नसबंदी कराने पर सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इसके तहत महिला से ज्यादा पुरुष को नसबंदी कराने पर राशि दी जा रही है। जिससे अधिक से अधिक पुरुष इसमें आगे आए। पुरुष को नसबंदी कराने पर तीन हजार रुपए और प्रेरक को 400 रुपए दिए जाते हैं। वहीं महिला को नसबंदी कराने पर दो हजार रुपए और प्रेरक को 300 रुपए मिलते हैं।
साल में दो तीन पखवाड़े चलाए जाते हैं
जिला परिवार कल्याण विभाग द्वारा नसबंदी को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए साल में दो से तीन बार पखवाड़ा चलाया जाता है। पंद्रह दिन के इस कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग शामिल होकर अपनी जिज्ञासाओं को शांत करते हैं। इसके साथ ही इस पखवाड़े में नई-नई जानकारी उपलब्ध कराई जाती हैं।
इनका कहना है...
पुरुषों और महिलाओं को परिवार नियोजन के लिए जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाता है। जिससे अब पुरुषों में भी नसबंदी के आंकड़े बढ़ने लगे हैं।
डॉ. दिनेश खत्री, सीएमएचओ, रायसेन
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद