Post Top Ad
Tuesday, May 30, 2023
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, श्रीराम महायज्ञ और श्री राम कथा हुई संपन्न, हिंदू धर्म में रामायण का अपना अलग ही महत्व।
रायसेन/बरेली, श्रीराम महायज्ञ और श्री राम कथा हुई संपन्न, हिंदू धर्म में रामायण का अपना अलग ही महत्व।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। इंसान को जन्म दिया है तो धर्म-कर्म मैं रुचि रखो, भागम-भाग भरी इस दुनिया में कुछ नहीं रखा है। खाली हाथ आए हैं, खाली हाथ जाएंगे। आज दुनिया में तेरे-मेरे के चक्कर में इंसान उलझा हुआ है और धर्म को भूलता जा रहा है। यह ज्ञान रूपी शब्द छींद धाम प्रांगण में श्रीराम महायज्ञ और श्री राम कथा के अंतिम दिन कथावाचक अनिरुद्ध आचार्य महाराज ने कही। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम जैसा दूसरा कोई इस पृथ्वी पर ना आया है और ना आएगा। कथा के अंतिम दिन क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सिंह पटेल और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी के अलावा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कविंद्र सिंह रघुवंशी के अलावा कांग्रेस के युवा नेता नरेंद्र सिंह पटेल बाबूजी ने महाराज जी की पूजन अर्चन की। कथावाचक महाराज ने कहा कि रामायण हमें जीने के तरीके सिखाती है। कथा व्यास ने श्रीराम कथा का वर्णन करते हुए कहा कि दूसरों की सम्पत्ति चाहे कितनी भी मूल्यवान हो, उस पर हमारा कोई अधिकार नहीं है। चौदह वर्ष वनवास पूर्ण करने के बाद भगवान श्रीराम जब वापस अयोध्या पहुंचे तो अयोध्यावासी खुशियों से झूम उठे।
रामायण हमें आदर, सेवा भाव, त्याग व बलिदान के साथ दूसरों की सम्पत्ति पर हमारा कोई अधिकार नहीं है, ऐसा सिखाती है। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार भगवान श्रीराम ने दीन-दुखियों, वनवासियों, आदिवासियों के कष्ट दूर करते हुए उन्हें संगठित करने का कार्य किया एवं उस संगठित शक्ति के द्वारा ही समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर किया। हर राम भक्त का दायित्व है कि पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें, यह राम कार्य है। श्रीराम के राज्याभिषेक का वर्णन किया और बताया कि बुराई और असत्य ज्यादा समय तक नहीं चलता। अन्तत: अच्छाई और सत्य की जय होती है। अधर्म पर धर्म की जीत हमेशा होती आई है। श्रीराम के राज्याभिषेक के प्रसंग के दौरान पूरे पंडाल में पुष्पों की वर्षा भक्तों द्वारा की गई। कथा के अंत में कथा वाचक अनिरुद्ध आचार्य महाराज ने मंदिर पहुंचकर हनुमान जी महाराज और राम दरबार की पूजन अर्चन की। इस संपूर्ण धार्मिक सामाजिक आयोजन में क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सिंह पटेल का पूरा सहयोग रहा।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद